Author: Sumesh Sharma

  • बेटे को बचाने गए Father की पीट-पीटकर बेरहमी से Murder, Activa की टक्कर के बाद हुआ था विवाद

    You are currently viewing बेटे को बचाने गए Father की पीट-पीटकर बेरहमी से Murder, Activa की टक्कर के बाद हुआ था विवाद

    Father who saved his son was brutally beaten to death, dispute broke out after collision with Activa

    बेटे को बचाने गए Father की पीट-पीटकर बेरहमी से Murder, Activa की टक्कर के बाद हुआ था विवाद

    •  अमृतसरः महानगर में अपने बेटे को बचाने आए एक पिता की कुछ युवकों ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दीहै। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों पर 304 का मामला दर्ज करके केवल खानापूर्ति कर रही है। मृतक की पहचान मंगल सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक मंगल सिंह के पुत्र तनवीर सिंह ने बताया कि कल देर रात उसका भाई एक्टिवा से घर आ रहा था तो घर के बाहर मोड़ पर दो युवक दूसरी एक्टिवा पर आए और उसकी स्कूटी में जोर से टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई जमीन पर गिर गया और उठकर उन्हें कहा कि वह धीरे चलाएं। जिससे कि नौजवान भड़क गए। आरोपी युवकों ने नशा किया था और उससे मारपीट शुरु कर दी। मारपीट देखकर वह भी अपने भाई के पास पहुंच गया तो उन नौजवानों ने और युवक बुला लिए। इतने में उनके पिता भी आ गए तो युवकों ने कुछ और युवकों को बुला लिया और उसके पिता के साथ भी मरपीट शुरु कर दी। जिसके बाद उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

    तनवीर ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। आरोपियों ने सरेआम उनके पिता का कत्ल किया है लेकिन पुलिस चुप है। इसीलिए वो अब इस मामले में उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और इंसाफ मांगेंगे। इस मामले में पोस्टमार्टम करवाने आए पुलिस अधिकारी मीडिया से जवाब देने से बचते रहे और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

    मृतक के बेटे ने बताया कि वारदात की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है परन्तु पुलिस को सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अभी तक मृतक का पोस्टमार्टम चल रहा है, जबकि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Jalandhar के व्यक्ति की Vrindavan के बांकेबिहारी मंदिर में मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

    You are currently viewing Jalandhar के व्यक्ति की Vrindavan के बांकेबिहारी मंदिर में मौत,  CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

    Jalandhar man dies in Bankebihari temple of Vrindavan, entire incident captured in CCTV camera

    Jalandhar के व्यक्ति की Vrindavan के बांकेबिहारी मंदिर में मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

     

    जालंधरः वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गए जालंधर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रणधीर तलवार (72) के तौर पर हुई है तथा वह बीते दिन अपनी बेटी व दामाद के साथ मथुरा के वांके बिहारी मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    श्री बांके बिहार मंदिर में दर्शन के दौरान तलवार की मौत का सीसीटीवी। - Dainik Bhaskar

    इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार, 72 वर्षीय रणधीर तलवार अपने दामाद संजय और बेटी रीना के साथ श्री कृष्ण और श्री राधा रानी के दर्शन करने वृंदावन और मथुरा गए थे। मंगलवार शाम को रणधीर अपने परिवार के साथ श्री बांके बिहारी मंदिर में माथा टेकने के लिए वीआईपी गैलरी में थे। जैसे ही रणधीर ने दर्शन के लिए सिर झुकाया ही था कि वह फिर सिर नहीं उठा पाए और नीचे गिर पड़े। पीछे खड़े व्यक्ति ने किसी तरह रणधीर को संभाला और मंदिर प्रशासन की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि रणधीर की मौत कॉर्डियक अरेस्ट से हुई होगी। वहीं, रणधीर के परिजन उनका शव लेकर जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं।

    बताया जा रहा है कि रणधीर की मौत मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पता चला है कि महज 5 सेकंड के भीतर ही उनकी मौत हो गई।

  • जानें किस जगह जालंधर में हुई फायरिंग के दौरान फंस गई गोली, बाल-बाल बची युवक की जान..

    जानें किस जगह जालंधर में हुई फायरिंग के दौरान फंस गई गोली, बाल-बाल बची युवक की जान..

     

     

    जालंधर : महानगर में गोलियां चलने की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मकसूदां थाने के अंतगर्त आते इलाके से सामने आया है। जहां जिम के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अकुंश का कहना है कि प्रधान द्वारा नशा रोकने के प्रयास किए जा रहे है। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा थ्रेट किया गया। उन्होंने कहा कि एससी एक्ट के पर्च रद्द करवाने के काम प्रधान द्वारा किए जा रहे है। ऐसे में हो सकता है इस मामले को लेकर रंजिश रखते हुए व्यक्तियों ने हमला किया है, लेकिन गनीमत यह रही कि घटना में प्रधान को गोली नहीं लगी है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें 10 बजे के करीब गोली चलने की सूचना मिली थी कि जिम के बाहर गोली चली है। थाना 1 से जांच अधिकारी एएसआई शाम लाल ने कहा कि अभी पता नहीं चल पाया है कि कितनी गोलियां चली है। जांच अधिकारी ने कहा कि जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। एएसआई ने कहा कि मौके पर उन्हें पता चला है कि घटना को अंजाम 2 व्यक्तियों ने दिया है।

    उधर, पीड़ित प्रधान ने कहा कि वह रोजाना की तहर जिम पर आया था। इस दौरान 2 व्यक्ति आए और एक ने पीछे से उस पर गोली चलाई, लेकिन फंस गई। इस दौरान प्रधान ने कहा कि उसने अपना लाइसेंसी हथियार निकाल लिया। जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। इस दौरान भागते हुए हमलावारों ने फायर किए। पीड़ित ने कहा कि दोनों के मुंह ढके हुए थे। पीड़ित ने कहा कि जांच अधिकारी उसे असलहा जब्त करने के लिए कह रहे है। असलहा जब्त करने को लेकर प्रधान ने कहा कि जांच अधिकारी कह रहे है कि उन्हें उच्च अधिकारियों का आर्डर आया है, इसलिए उसका असलहा जब्त किया जाएगा।

    पीड़ित ने कहा कि उसे पहले से थ्रेट कॉल मिल रही है, ऐसे में अगर उसकी जान चली जाती है तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। पीड़ित ने कहा कि उसे सिक्योरिटी दिए जाने को लेकर जब जांच अधिकारी से कहा तो वह उसे कहने लगे खुद के पैसों पर सिक्योरिटी ले सकते है।

  • शिरोमणि अकाली दल में इस्तीफों का दौर जारी, अब अनिल जोशी ने भी दिया इस्तीफा

    शिरोमणि अकाली दल में इस्तीफों का दौर जारी, अब अनिल जोशी ने भी दिया इस्तीफा

     

     

    चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल में जारी नेतृत्व संकट के बीच, सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद पार्टी के नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। सुखबीर बादल के करीबी सहयोगी नरिंदर कुमार शर्मा के इस्तीफे के बाद अब पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।

    अपने इस्तीफे में, अनिल जोशी ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद पार्टी में उनके विचारों के अनुसार काम करना अब संभव नहीं हो पाएगा। जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह भविष्य में किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं रखते हैं।

    जोशी ने बताया कि वह 2021 में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए थे, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के कारण पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया था। उस समय वह स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से प्रभावित होकर अकाली दल में शामिल हुए थे। हालांकि, हाल के दिनों में पार्टी में चल रही उथल-पुथल को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है कि अब पार्टी से इस्तीफा देना ही सबसे उचित होगा।

  • G-20 शिखर सम्मेलन :राष्ट्रपति बाइडेन के अगल-बगल खड़े थे Canada और भारत के PM, जो बाइडेन ने मोदी को दी तरजीह

    G-20 शिखर सम्मेलन :राष्ट्रपति बाइडेन के अगल-बगल खड़े थे Canada और भारत के PM, जो बाइडेन ने मोदी को दी तरजीह

     

    रियो डी जेनेरियो : ब्राजील (Brazil) में 18 से 19 नवंबर तक हुए जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) के दौरान एक पल ऐसा आया जब भारत (India) और कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के अगल-बगल खड़े थे। मगर इस दौरान राष्ट्रपति बाइडेन (Joe Biden) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narindra Modi) को कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो (justin trudeau) से ज्यादा तरजीह दी। इससे जस्टिन ट्रूडो (justin trudeau) परेशान हो गए। यह तस्वीर ऐसे वक्त में सामने आई है जब एक बार फिर से भारत और कनाडा के रिश्ते तनाव के चरम पर पहुंच गए हैं। ऐसे वक्त में यह फोटो फ्रेम जस्टिन ट्रूडो (justin trudeau) और उनके समर्थकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    बता दें कि कनाडा अमेरिका के साथ ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ 5 आई नेटवर्क का सदस्य भी है। इसके अलावा वह अमेरिका का पारंपरिक मित्र देश है। ऐसे में कनाडा कई मौके पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर मामले में भारत पर निराधार आरोप लगाकर ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका व ब्रिटेन जैसे देशों से नई दिल्ली पर दबाव बनवाना चाह रहा था। मगर अब तक जस्टिन ट्रूडो अपनी इस रणनीति में सफल नहीं हो पाए हैं। पीएम मोदी की कूटनीति और सुपर विदेशनीति के आगे जस्टिन ट्रूडो का हर तिकड़म उनके मित्र देशों में ही फेल हो गया है।

    तस्वीर में क्या है संदेश
    तस्वीर में देखा जा रहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के दायीं तरफ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खड़े हैं। वहीं बायीं तरफ पीएम मोदी हैं और उनके साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा भी मौजूद हैं। इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन और लूला डी सिल्वा पीएम मोदी का हाथ अपने हाथों में लेकर भारत के साथ अपने मजबूत संबंधों को दर्शाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो अपने दोस्त मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन के बगल खड़े होकर भी अलग-थलग पड़े दिख रहे हैं। जबकि बाइडेन इस दौरान पीएम मोदी को ट्रूडो से ज्यादा तरजीह (महत्व) देते दिख रहे हैं। इससे ट्रूडो की हंसी में भी निराशा झलकती दिख रही है।

    ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में दिया था ट्रूडो को झटका
    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ही हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा के बाद भी ट्रूडो को एक बड़ा झटका लगा था। दरअसल भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त स्टेटमेंट जारी करवाने में कामयाब रहा कि कनाडा के ब्राम्पटन में हिंदू मंदिर पर हुए हमले निंदनीय हैं। बता दें कि इस बयान से ट्रूडो इतने अधिक खफा हो गए कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीवी चैनल पर ही कनाडा में बैन लगा दिया। इससे ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी तनाव शुरू हो गया। मगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के इन मजबूत रिश्तों ने कनाडा को बहुत बड़ा सबक सिखा दिया। जिसे अब तक कनाडा समझ नहीं पाया

  • ਸਫਾਈ ਪੱਖੋਂ ਬਦਲੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਨੁਹਾਰ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਕਮਰ ਕਸੀ, ਪਾਇਲਟ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਵਜੋਂ ਬਰਲਟਨ ਪਾਰਕ ਤੇ ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਰੋਡ ਦੀ ਸੰਵਾਰੀ ਜਾ ਰਹੀ ਦਿੱਖ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ

    ਸਫਾਈ ਪੱਖੋਂ ਬਦਲੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਨੁਹਾਰ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਕਮਰ ਕਸੀ

    ਪਾਇਲਟ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਵਜੋਂ ਬਰਲਟਨ ਪਾਰਕ ਤੇ ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਰੋਡ ਦੀ ਸੰਵਾਰੀ ਜਾ ਰਹੀ ਦਿੱਖ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ

    ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹੋਰ ਇਲਾਕਿਆਂ ‘ਚ ਵੀ ਇਸੇ ਤਰਜ਼ ‘ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਸੁਧਾਰ

    MBD NEWS; ਜਲੰਧਰੀਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਆਲਾ-ਦੁਆਲਾ ਸਾਫ਼ ਰੱਖਣ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਕਾਮਯਾਬ ਬਣਾਉਣ ‘ਚ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ

    ਜਲੰਧਰ, 20 ਨਵੰਬਰ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ‘ਤੇ ਸਾਫ-ਸਫਾਈ ਪੱਖੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਨੁਹਾਰ ਬਦਲਣ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਮਰ ਕੱਸ ਲਈ ਹੈ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵੱਲੋਂ ਪਾਇਲਟ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਦੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਬਰਲਟਨ ਪਾਰਕ ਅਤੇ ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਰੋਡ ਦੀ ਦਿੱਖ ਸੰਵਾਰੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੋਵਾਂ ਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਇਕ ਮਾਡਲ ਦੇ ਤੌਰ ਉੱਤੇ ਵਿਕਸਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਾਕੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਾਫ਼-ਸਫਾਈ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਡਾ. ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਸਥਾਨ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਾਕੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਲਈ ਮਿਸਾਲ ਬਣਨਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਿਰਫ਼ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਹੈ। ਬਰਲਟਨ ਪਾਰਕ ਅਤੇ ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਰੋਡ ਦੇ ਕਾਮਯਾਬ ਮਾਡਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹੋਰ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਇਸੇ ਤਰਜ਼ ‘ਤੇ ਸੁਧਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਦਿੱਖ ਸੰਵਾਰਨ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਉਪਰਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਰਗਰਮ ਭਾਗੀਦਾਰ ਬਣਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਹੀ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਸਫ਼ਲ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਜਲੰਧਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕੂੜਾ ਨਾ ਫੈਲਾਅ ਕੇ ਆਪਣਾ ਆਲਾ-ਦੁਆਲਾ ਸਾਫ਼ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਕਾਮਯਾਬ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ।

  • ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਖਿਲਾਫ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ,ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੇ 900 ਗੱਟੇ ਬਰਾਮਦ

    ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਖਿਲਾਫ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ,ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੇ 900 ਗੱਟੇ ਬਰਾਮਦ

    ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਖਿਲਾਫ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ,ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੇ 900 ਗੱਟੇ ਬਰਾਮਦ

    MBD NEWS: ਜਲੰਧਰ, 18 ਨਵੰਬਰ: ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 900 ਗੱਟੇ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਬਰਾਮਦ ਕਿਤੇ ਹਨ ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਅਖਿਲ ਦੁਆ ਪੁੱਤਰ ਗੁਲਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਕੇ.ਜੀ.ਐਸ ਪੈਲੇਸ ਨੇੜੇ ਨਿਜਾਤਮ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਸੁਭਾਸ਼ ਦੂਆ ਪੁੱਤਰ ਗੁਲਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਕੇ.ਜੀ.ਐਸ ਪੈਲੇਸ ਨੇੜੇ ਨਿਜਾਤਮ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਹਨ। ਨੇ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਤੰਗ ਉਡਾਉਣ ਵਿੱਚ ਵਰਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਰੱਖੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 131 ਮਿਤੀ 16.11.2024 ਅਧੀਨ 223 ਬੀ.ਐਨ.ਐਸ. ਥਾਣਾ ਡਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 5 ਜਲੰਧਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਟਿਕਾਣਿਆਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ‘ਚੋਂ 900 ਗੱਟੂ ਨਜਾਇਜ਼ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ, ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਹਨ, ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ी: राज्य सरकार 25 हजार की जगह देगी 1 लाख रुपए, मकान बनाने के लिए मिलेंगे कुल 2.5 लाख

    प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ी: राज्य सरकार 25 हजार की जगह देगी 1 लाख रुपए, मकान बनाने के लिए मिलेंगे कुल 2.5 लाख

     

     चंडीगड़ :  भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 जल्द ही लागू होने जा रही है। इससे पंजाब के लाखों लोगों को फायदा होगा। पहले पंजाब सरकार और केंद्र सरकार मिलकर 1.75 लाख रुपये देती थी। अब उक्त राशि को बढ़ाकर 2.5 लाख कर दिया गया है। ज्यादातर सरकारी योजनाएं गरीब और जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखकर लाई जाती हैं।

    भारत में आज भी ऐसे बहुत से लोग रहते हैं। जिनके पास अपना घर नहीं है। ऐसे गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाती है। इस योजना के तहत भारत सरकार उन सभी जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करती है जिनके पास घर नहीं है। उन्हें घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

    पंजाब में इसी महीने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लागू होने जा रही है। इसे वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंजाब में लोगों को पहले 1,75,000 रुपए की सहायता दी जाती थी। जिसमें 25 हजार रुपये पंजाब सरकार और डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार देती थी।

    लेकिन अब इस योजना में पंजाब सरकार 25000 रुपए की जगह 1 लाख रुपए देगी। केंद्र सरकार की ओर से 1.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर आपको 2.5 लाख रुपये मिलेंगे। योजना के तहत लाभार्थियों को 2 कमरे, एक बाथरूम और एक रसोई घर बनाने के लिए धनराशि दी जाती है।

    सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। लाभार्थियों को इन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत उन लोगों को लाभ दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है।

    इसके साथ ही उनके पास 45 वर्ग गज जमीन भी होनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को पिछले 5 वर्षों में केंद्र या राज्य की किसी अन्य योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा।

  • बढ़ते प्रदूषण के कारण हिमाचल परिवहन ने लिया बड़ा फैसला, HRTC के 13 रूट बंद

    बढ़ते प्रदूषण के कारण हिमाचल परिवहन ने लिया बड़ा फैसला, HRTC के 13 रूट बंद

     

     नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हिमाचल परिवहन ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दे कि देश की राजधानी दिल्ली के लिए एचआरटीसी के 13 रूट बंद कर दिए गए हैं। दरअसल इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गई है और वहां पर केवल इलैक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-6 टाइप की बसें ही प्रवेश कर सकती हैं और इन बसों की एचआरटीसी के पास कमी है। बता दे कि बीएस-6 टाइप की बसों की कमी के कारण यहां 13 रूट क्लब कर दिए गए हैं।

    बीएस-6 टाइप की सुपर लग्जरी बसों की खरीद प्रक्रिया यहां पर चल रही है और इस टाइप की साधारण बसें एचआरटीसी के पास उपलब्ध हैं। ऐसे में वोल्वो बसें जो बीएस-4 टाइप की हैं उनको दिल्ली नहीं भेजा जा सकता। केवल बीएस-6 टाइप की बसें ही वहां जाएंगी लिहाजा यहां पर कई रूट को एचआरटीसी ने क्लब कर दिया है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी होनी तय है। बताया जाता है कि एचआरटीसी के पास सुपर लग्जरी बसें जो 24 बसों की खरीद होनी है वो 30 दिसंबर तक आएंगी जिसके लिए टेंडर किया जा चुका है।

    इन बसों को जल्द से जल्द लेने के लिए एचआरटीसी ने प्रयास किया मगर वो नहीं हो सका लिहाजा उसे दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। अब क्योंकि दिल्ली में दूसरे बसों का प्रवेश बंद कर दिया गया है इसलिए एचआरटीसी के सामने भी दिक्कत हो गई है और वो अपनी सभी बसों को वहां नहीं भेज सकता। इसमें वोल्वो बसों के रूट भी प्रभावित होंगे क्योंकि एचआरटीसी के पास बीएस-6 टाइप की बसें पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। निगम के मुताबिक इस बदलाव में केवल कम ऑक्यूपेंसी वाले रूटों को अन्य रूटों के साथ क्लब किया है।

    दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीमकोर्ट ने  केंद्र और दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) राज्यों को ग्रैप-4 के तहत प्रतिबंध लागू करनेके लिए तुरंत टीम गठित करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि AQI 450 से नीचे होने पर भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। कोर्ट की परमिशन के बगैर पाबंदियां हटाई नहीं जा सकती। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM)ने 18 नवंबर से दिल्ली-NCRमें संशोधितग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे फेज को लागू कर दिया है।

    इसके साथ ही अदालत ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद करके क्लासेस ऑनलाइन क्लासेस कराने का आदेश दिया है। दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। अब ऑनलाइन क्लासेस होंगी। जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी 23 नवंबर तक अपने लेक्चरऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिए हैं।

  • Punjab सरकार ने इस दिन किया छुट्टी का ऐलान… पढ़ें क्या है कारण

    You are currently viewing Punjab सरकार ने इस दिन किया छुट्टी का ऐलान… पढ़ें क्या है कारण

    Punjab सरकार ने इस दिन किया छुट्टी का ऐलान… पढ़ें क्या है कारण

    चंडीगढ़: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने 4 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के चलते 20 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि बरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में 20 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 4 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के चलते जहां छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं इन जिलों में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

    इस संबंध में जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपयोग की जाने वाली मतदाता सूची में मतदाता है और पंजाब के किसी अन्य जिले में सरकारी कार्यालय या शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत है, वह मतदान हेतु अपना वोटर कार्ड प्रस्तुत कर विशेष अवकाश ले सकता है।