Jalandhar के व्यक्ति की Vrindavan के बांकेबिहारी मंदिर में मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
जालंधरः वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गए जालंधर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रणधीर तलवार (72) के तौर पर हुई है तथा वह बीते दिन अपनी बेटी व दामाद के साथ मथुरा के वांके बिहारी मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार, 72 वर्षीय रणधीर तलवार अपने दामाद संजय और बेटी रीना के साथ श्री कृष्ण और श्री राधा रानी के दर्शन करने वृंदावन और मथुरा गए थे। मंगलवार शाम को रणधीर अपने परिवार के साथ श्री बांके बिहारी मंदिर में माथा टेकने के लिए वीआईपी गैलरी में थे। जैसे ही रणधीर ने दर्शन के लिए सिर झुकाया ही था कि वह फिर सिर नहीं उठा पाए और नीचे गिर पड़े। पीछे खड़े व्यक्ति ने किसी तरह रणधीर को संभाला और मंदिर प्रशासन की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि रणधीर की मौत कॉर्डियक अरेस्ट से हुई होगी। वहीं, रणधीर के परिजन उनका शव लेकर जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि रणधीर की मौत मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पता चला है कि महज 5 सेकंड के भीतर ही उनकी मौत हो गई।








Leave a Reply