Author: Sumesh Sharma

  • शर्मनाक करतूत : कनाडा में रैली फ्लॉप होने से बौखलाए खालिस्तानियों ने तिरंगें का किया अपमान..

     शर्मनाक करतूत : कनाडा में रैली फ्लॉप होने से बौखलाए खालिस्तानियों ने तिरंगें का किया अपमान..

     

     

    वैंकूवर  : कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर से अप्रिय घटना को अंजाम दिया है। सर्मथको ने भारतीय दुतावास का घेराव किया। इस दौरान घिनौनी हरकत करते हुए भारतीय तिरंगे को सड़क पर बिछाया गया। खालिस्तान समर्थकों ने दशहरे पर भारत के पीएम मोदी का पुतला जलाने का भी ऐलान किया।

    Shameful act of Khalistanis : खालिस्तान समर्थकों ने बीते रविवार को वैंकूवर में कार रैली करने की घोषणा की थी। रैली में कुछ गाड़ियां ही नजर आईं। प्रदर्शन के फ्लॉप होने से बौखलाए खालिस्तानी समर्थकों ने वैंकूवर स्थित भारतीय दूतावास का रुख कर दिया। यहां उन्होंने तिरंगे को सड़क पर बिछाया और उसे पैरों तले रौंदा। इस दौरान कनाडा पुलिस के कर्मचारी भी पास थे, लेकिन उन्होंने न खालिस्तानियों को रोका और न ही शांत करने का प्रयास किया।

    खालिस्तानी समर्थकों ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कट-आउट भी तैयार किया। खालिस्तान समर्थकों ने उसे बेड़ियां पहनाई और सड़क पर चलाया। खालिस्तानी लगातार आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने के दावे कर रहे हैं। जिसके चलते भारत-कनाडा के बीच राजनीतिक दूरियां पैदा हो चुकी हैं।

  • उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, दो आतंकी मार गिराए- भारी मात्रा में हथियार बरामद

     उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, दो आतंकी मार गिराए- भारी मात्रा में हथियार बरामद

     

     

    श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम की और दो आतंकियों को मार गिराया। श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को 21 अक्टूबर को सीमा पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा उरी सेक्टर में घुसपैठ की विशिष्ट जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया था और ऑपरेशन नरसिम्हा भैरव के अंतर्गत घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया था।

    Two Terrorists Killed in Jammu: प्रवक्ता ने कहा कि लगातार बारिश और खराब दृश्यता के कारण खराब मौसम का फायदा उठाते हुए हथियारबंद आतंकवादियों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ करने की कोशिश की। दोपहर लगभग तीन बजे सतर्क सैनिकों ने उस समूह को रोक लिया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि भीषण गोलीबारी आखिरी समय तक जारी रही, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

    उन्होंने कहा कि समूह के अन्य आतंकवादी मृत आतंकवादियों के शवों को एलओसी पार लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि इलाके की पूरी रात निगरानी की गई थी। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को घटना स्थल की गहन जांच की गई और दो एके सीरीज की राइफल, छह पिस्तौल, चार चीनी ग्रेनेड, कंबल और खून से सने दो बैग बरामद हुए, जिनमें पाकिस्तानी और भारतीय नोट, पाकिस्तानी दवाएं और खाने-पीने का सामान और भारी मात्रा में युद्ध सामग्री प्राप्त की गई।

    आकलन के अनुसार, खून से सने दो बैग की बरामदगी से पुष्टि होती है कि कम से कम दो आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिससे उन्हें अपना भारी बैग छोड़ने और नियंत्रण रेखा के पार भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रवक्ता ने कहा कि खराब मौसम के कारण, खोज अभियान निलंबित कर दिया गया है और मौसम खुलने पर फिर से शुरू होगा, जबकि अभियान जारी है।

  • बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट का मसला अंतत हल

    You are currently viewing बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट का मसला अंतत हल

    बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट का मसला अंतत हल

    परंतु हर साल की तरह इस साल भी होगा प्रशासन के नाक नीचे होगा फिर वही हाल, लाइसेंस मात्र 20 और दुकाने 100,यह सवाल लोगों के बीच बना हुआ चर्चा का विषय

     

    • बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट का मसला अंतत हल हो गया है, इसके लिए 20 के करीब दुकानों पर पटाखे बिक सकेंगे। मार्केट की इजाजत संबंधी फायर वर्कर एसोसिएशन द्वारा निगम कमिश्नर से मुलाकात की गई, जिस पर निगम कमिश्नर डॉ. ऋषि पाल सिंह द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर को इस संबंधी हिदायतें देते हुए दुकानों का निर्माण करवाने करवाने को कहा गया।

    जालंधर फायर वर्क एसो. के विकास भंडारी, राकेश गुप्ता, मनू भंडारी, पुनीत नारंग, महाबीर बजरंगबली फायर वर्कर एसो. के रवि महाजन, अमित भाटिया सहित अन्यों ने निगम कमिश्नर को कहा कि 24 अक्तूबर को दशहरा आने वाला है व दीपावली को 25 दिन से कम का समय शेष बचा है लेकिन पटाखा मार्केट की इजाजत न मिलने के कारण उनका व्यापार चौपट होने की कगार पर है।

    इसके चलते निगम कमिश्नर द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर राजेश खोखकर की देखरेख में मार्कीट का कार्य करने संबंधी बताया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अस्थाई तौर पर बनने वाली मार्केट को नियमों के मुताबिक बनाना यकीनी बनाया जाए। इसमें किसी तरह के नियम की उल्लंघना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटाखा मार्केट के लिए आवेदन करने वालों के लिए जी.एस.टी. नंबर लेना अनिवार्य होगा, जिसके पास यह नंबर नहीं है, वह आवेदन नहीं कर पाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि पटाखा व्यापारी कई दिनों से निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, जिसके चलते निगम द्वारा पुलिस विभाग को इस संबंधी लिखित में जवाब भेजा गया है।

  • पुणे से दिल्ली तरफ आ रही फ्लाइट में बम की सूचना के बाद 40 मिनट तक हवा में रहा विमान; मचा हड़कंप…

    पुणे से दिल्ली तरफ आ रही फ्लाइट में बम की सूचना के बाद 40 मिनट तक हवा में रहा विमान; मचा हड़कंप…

     

    नई दिल्ली -पुणे से दिल्ली जा रही अकासा फ्लाइट की मुंबई में बम की सूचना के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जैसे ही फ्लाइट ने टेकऑफ किया फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। इसके बाद विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। इस दौरान विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा। रात 12:42 बजे फ्लाइट छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर लैंड हुई और सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। फ्लाइट में 6 क्रू मेंबर्स सहित 185 यात्री सवार थे।

    एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात क़रीब 2.30 बजे सीआईएसएफ़ के अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने मुंबई पुलिस कंट्रोल के हॉट लाइन पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद फ़्लाइट के उस यात्री के सामान की तलाशी ली गई और उस समय वहां पर BDDS की टीम के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। संदिग्ध यात्री के सामान की सघन जांच के दौरान पुलिस को किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एक अधिकारी ने बताया कि जिस शख़्स ने उसके बैग में बम होने की बात कही थी, उसके सीने में दर्द हो रहा था। जिसके बाद उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

  • बड़ा हादसा : ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 बच्चों की हालत गंभीर

    बड़ा हादसा : ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 बच्चों की हालत गंभीर

     

     

    नई दिल्ली  : ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात वैन में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

    5 died in a road accident : जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात करीब 1 बजे रबूपुरा थानातंर्गत इलाके में नोएडा से जेवर की ओर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन नंबर डीएल 3 सीसी 7136 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • कनाडा की ट्रूडो सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मुंबई में वीजा ऑफिस किया बंद

     कनाडा की ट्रूडो सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मुंबई में वीजा ऑफिस किया बंद

     

     

    नई दिल्ली : भारत-कनाडा के बीच खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। इसको लेकर कनाडा की तरफ से अब एक और नया निर्णय लिया गया है। कनाडा ने मुंबई में अपना वीज़ा और काउंसलर एक्सेस बंद कर दिया है। जो भी अब कनाडा की यात्रा करना चाहते हैं उन्हें वीजा के लिए हेड ऑफिस दिल्ली से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कनाडा ने अपने इस निर्णय के पीछे का फिलहाल कोई कारण नहीं बताया है।

    Canada visa office closed in Mumbai : मुंबई ऑफिस में काम करने वाले स्टाफ का कहना है कि नागरिक अपने समस्याओं के लिए हमें मेल कर सकते हैं। फिलहाल ऑफिस में सभी प्रक्रियाएं बंद हैं। वीजा से जुड़े सभी काम अब दिल्ली के दफ्तर से किए जाएंगे। खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से दोनों देशों के बीच के रिश्ते बिगड़े थे। जिसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाए थे कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ है।

    इसके बाद एक्शन लेते हुए कनाडा ने भारत के राजनयिक को निकाल दिया था। वहीं, जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने भी कनाडाई राजनयिक को हटा दिया था। इसके बाद शुक्रवार को कनाडा सरकार की तरफ से बताया गया कि उसने भारत स्थित उच्चायोग से 41 राजनयिकों को हटा दिया है।

  • भारत ने लिया बड़ा एक्शन ;कहा हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हैं आपके राजनयिक, कनाडा के 41 राजनयिकों के भारत से जाने पर बोला विदेश मंत्रालय

    भारत ने लिया बड़ा एक्शन ;कहा हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हैं आपके राजनयिक, कनाडा के 41 राजनयिकों के भारत से जाने पर बोला विदेश मंत्रालय

     

     

    नई दिल्ली -भारत ने कनाडा के साथ राजनयिकों की संख्या को लेकर समानता की मांग को कनाडा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन बताए जाने का खंडन किया है और इसे विएना संधि के तहत मेजबान देश का अधिकार बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को यहां एक बयान में कहा ,“ हमने भारत में कनाडाई राजनयिक उपस्थिति के संबंध में 19 अक्टूबर को कनाडा सरकार का बयान देखा है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति, भारत में कनाडाई राजनयिकों की बहुत अधिक संख्या और हमारे आंतरिक मामलों में उनका निरंतर हस्तक्षेप, नई दिल्ली और ओटावा में दोनों देशों के राजनयिकों की उपस्थिति में समानता की मांग का आधार बना। इसके कार्यान्वयन के विवरण और तौर-तरीकों को लेकर हम पिछले महीने से कनाडाई पक्ष के साथ काम कर रहे हैं।” प्रवक्ता ने कहा,“ इस समता को लागू करने में हमारे कार्य पूरी तरह से राजनयिक संबंधों पर वियना संधि के अनुच्छेद 11.1 के अनुरूप हैं जिसमें कहा गया है: “मिशन के आकार के बारे में विशिष्ट समझौते के अभाव में, मेजबान देश को आवश्यकता हो सकती है कि मिशन का आकार उस सीमा के भीतर रखा जाए जिसे वह मेजबान देश की परिस्थितियों और स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा विशेष मिशन की जरूरतों के लिए उचित और सामान्य मानता है।” बागची ने कहा,” हम राजनयिक समता के कार्यान्वयन को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन के रूप में चित्रित करने के किसी भी प्रयास को अस्वीकार करते हैं।”

  • राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पंजाब सरकार

    You are currently viewing राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पंजाब सरकार

    राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पंजाब सरकार

     

    • पंजाब के राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान को भेजे पत्र में कहा था कि यह सत्र राजभवन की अनुमति के बिना बुलाया जा रहा है और ऐसे में तीन वित्त विधेयकों को पेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती. इसको लेकर भगवंत मान ने राज्यपाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हम 30 अक्टूबर को राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे.

    पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्यपाल हमें सीधे तौर पर धमकी दे रहे हैं कि ये सत्र पूरी तरह से असंवैधानिक है. अगर ये सत्र किया गया तो हम इसकी शिकायत राष्ट्रपति को करेंगे. मान ने आरोप लगाया कि इससे पहले गवर्नर हमें 356 की धारा की धमकी दे चुके हैं.

    उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि रोज-रोज इस तरह हमारी राजभवन से कोई लड़ाई झगड़े हो. हम अब कोई भी बिल पेश नहीं करेंगे और 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल के खिलाफ केस दायर करेंगे. इसके बाद दो दिवसीय सत्र को सर्वसम्मति से पहले दिन के आधे समय के बाद ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

    दरअसल, पंजाब के राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान को भेजे पत्र में कहा था कि यह सत्र राजभवन की अनुमति के बिना बुलाया जा रहा है और ऐसे में तीन वित्त विधेयकों को पेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती. इतना ही नहीं, राज्यपाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अवैध विधानसभा सत्र बुलाया गया तो वह इसकी रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजेंगे और उचित कार्रवाई पर विचार करने के लिए मजबूर होंगे. इसको लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में रोष है.

  • कनाडा ने भारत से 41 डिप्लोमैट्स हटाए, चंडीगढ़ समेत कई दफ्तर बंद

    You are currently viewing कनाडा ने भारत से 41 डिप्लोमैट्स हटाए, चंडीगढ़ समेत कई दफ्तर बंद

    कनाडा ने भारत से 41 डिप्लोमैट्स हटाए, चंडीगढ़ समेत कई दफ्तर बंद

     

     भारत से कनाडा जाने वाले तमाम छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले दिनों कनाडा जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को वीजा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों (डिप्लोमैट्स) को भारत से वापस बुला लिया है। इसका सीधा असर वीजा संबंधी सेवाओं पर पड़ेगा।

    हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव के बीच कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है। इसके चलते चंडीगढ़, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों से कनाडा के लिए वीजा सेवाएं बंद हो गई हैं यानि अब इन शहरों से कनाडा जाने के लिए लोगों के दिल्ली आना होगा।

    इनमें सबसे बड़ा झटका पंजाबियों के लिए भी जो बच्चे या अभिभावक कनाडा जाने चाहते है उन्हें भी दिल्ली जाकर वीजा प्रोसेसिंग करवानी होगी। चंडीगढ़ में दफ्तर बंद होने से पंजााब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर के छात्रों को अब दिल्ली जाना पड़ेगा। इससे जहां समय ज्यादा लगेगा तो खर्च भी बढ़ेगा।

    62 राजनयिकों में से 41 को हटाया

    कनाडा के विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि भारत में कनाडा के 62 राजनयिकों में से 41 को हटा दिया गया है, हालांकि, कनाडा के 21 राजनयिक भारत में ही रहेंगे। जॉली ने कहा कि यह फैसला उनकी राजनयिक छूट खोने के खतरे को देखते हुए लिया गया है।

    हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कनाडा भारतीय राजनयिकों को ऐसा करने के लिए धमकी नहीं देगा। जॉली ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण, कनाडा को नई दिल्ली को छोड़कर सभी कार्यालयों में व्यक्तिगत राजनयिक सेवाओं को निलंबित करना होगा।

    कनाडा वीजा में लगेगा अधिक समय

    आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने संवाददाताओं से कहा कि वीजा आवेदन केंद्र सामान्य रूप से काम करेंगे क्योंकि वे तीसरे पक्ष द्वारा चलाए जाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि आवेदनों की प्रोसेसिंग में अब अतिरिक्त समय लगेगा। उन्होंने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत के फैसले से दोनों देशों में नागरिकों की सेवाओं के स्तर पर असर पड़ेगा।

  • अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार, कॉम्बिंग गश्त में पुलिस को मिली सफलता

    You are currently viewing अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार, कॉम्बिंग गश्त में पुलिस को मिली सफलता

    अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार, कॉम्बिंग गश्त में पुलिस को मिली सफलता

    आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु एवं आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद रविषंकर पाण्डेय व थाना बालोद स्टॉफ के द्वारा लगातार चुनाव से संबंधित गतिविधि तेज कर दी गई.

    इसी के तारतम्य में ग्राम निपानी में थाना बालोद द्वारा कॉम्बिंग गस्त किया गया। ग्राम निपानी के संवेदनशील क्षेत्र में दबिश दी गई, लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट को तमिल कराकर कोर्ट पेश किया गया। गस्त के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तत्वों की धर पकड़ की गई तथा उनके विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई, थाना बालोद में ग्राम निपानी के 08 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय बालोद में पेश किया गयागया, साथ ही अधिक से अधिक राशि के बंध पत्र निष्पादित करने हेतु प्रतिवेदन भी प्रेषित किया गया। आगामी चुनाव को देखते हुए बालोद पुलिस द्वारा लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में ऐसे ही कांबिंग गस्त किया जाएगा, इससे पूर्व भी बालोद पुलिस द्वारा शहर बालोद के संवेदनशील क्षेत्रों तथा ग्राम लाटाबोड़ में कांबिंग गस्त किया गया था।