Author: Sumesh Sharma

  • पंजाब पुलिस के मिली बड़ी सफलता: बब्बर खालसा के 4 आतंकी गिरफ्तार,हथियारों के जखीरे में 6 पिस्तौल और 275 जिंदा कारतूस किये बरामद

    पंजाब पुलिस के मिली बड़ी सफलता: बब्बर खालसा के 4 आतंकी गिरफ्तार,हथियारों के जखीरे में 6 पिस्तौल और 275 जिंदा कारतूस किये बरामद

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक संगठनों के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के 4 अंतकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस दौरान 6 पिस्तौल और 275 जिंदा कारतूस मिले हैं। ये लोग त्योहारों के दिनों में टारगेट किलिंग कर पंजाब का माहौल खराब करने की योजना बना रहे थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, एसएएस नगर पुलिस की सीआईए विंग ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। संगठन के सदस्यों का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का आतंकी संगठन बीकेआई पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी कर रहा था। ये लोग ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करने का काम भी कर रहे थे। बीकेआई मॉड्यूल के सदस्यों को टारगेट किलिंग का काम सौंपा गया था।

    गौरव यादव ने कहा कि मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का समर्थन हासिल था, जो उसे देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की मदद से सहायता प्रदान कर रहा था। यादव ने कहा, पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने बताया कि ये आतंकी सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हरविंदर रिंदा के कॉन्टैक्ट में थे और वह इनकी पूरी मदद कर रहा था। हरविंदर रिंदा आईएसआई की मदद से इन्हें हथियार और आर्थिक मदद भेज रहा था। इन्हें पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से हथियार और आर्थिक मदद भेजी गई थी।

  • हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को  दिल्ली के AIIMS अस्पताल में किया गया भर्ती

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को  दिल्ली के AIIMS अस्पताल में किया गया भर्ती

     

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज दिल्ली स्थित एम्स में रेफर कर दिया गया है. पेट में इन्फेक्शन के बाद उन्हें शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में डॉक्टरों की टीम से राय ली गई और उन्हें दिल्ली अस्पताल रेफर करने का फैसला किया गया.

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लाया गया दिल्ली, AIIMS अस्पताल में भर्ती

    हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला के अस्पताल से दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया गया है. पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें शिमला के अस्पताल में एडमिट कराया गया था. मुख्यमंत्री सुबह करीब 11.20 बजे एम्स पहुंचे और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉक्टल प्रमोद गर्ग की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है. डॉक्टरों की शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्यमंत्री पैंक्रिएटिटिस से पीड़ित हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है.

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकने का दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

    पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकने का दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

     

     

    अहमदनगर : केंद्र और महाराष्‍ट्र सरकारों में मंत्री रहे बबनराव ढाकने का संक्षिप्त बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके सहयोगियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ढाकने 86 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनके छोटे बेटे और बहू हैं, दोनों राजनीतिक में हैं। बबनराव ढाकने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर की सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री थे। वह महाराष्‍ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। राज्‍य की सरकार में उन्होंने कई महत्‍वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला।

    एक सहयोगी के अनुसार, ढाकने निमोनिया और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे, जिसके लिए उन्हें तीन सप्ताह पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने के बाद गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

    नेता के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर को अहमदनगर के पगोरी-पिंपलगांव गांव में किया जाएगा। एक युवा छात्र के रूप में, ढाकने ने अपना पहला राजनीतिक आंदोलन 1951 में किया था और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात की थी जिसके बाद वे राजनीति में पूरी तरह से कूद पड़े।

    इन वर्षों में, वह कांग्रेस, जनता पार्टी, जनता दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी कई पार्टियों से जुड़े रहे। इंदिरा गांधी, वी.पी. सिंह जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों और केंद्र तथा राज्य की राजनीति के अन्य दिग्गजों के साथ उनके घनिष्ठ संबंध थे।

    उन्होंने गोवा मुक्ति आंदोलन, किसानों, कामगारों, मजदूरों, गन्ना किसानों, बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाया और जीवन भर उनके लिए कई अभियान, धरने-प्रदर्शन किए। राकांपा की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और अन्य नेताओं ने ढाकने के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है और उन्हें ”आम जनता का एक ईमानदार नेता” बताया है। उन्‍होंने कहा कि उनके निधन से नेतृत्व के पुराने युग से संबंध टूट गए हैं।

  • Punjab News: अमृतसर में BSF व पंजाब पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन

    You are currently viewing Punjab News: अमृतसर में BSF व पंजाब पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन

    Punjab News: अमृतसर में BSF व पंजाब पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन

     

    • बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर के एक ग्रामीण जिले के भरोपल गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान किया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान धान के खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने ड्रोन को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    थाना घरिंडा के प्रभारी इंस्पेक्टर मनमीत पाल सिंह का कहना है कि वह राजाताल गांव में गश्त कर रहे थे कि उन्हें सूचना मिली कि पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन गांव भरोपाल दाउंके के खेतों में घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो किसान जजबीर सिंह निवासी दाऊंके के खेत में एक छोटा ड्रोन बरामद कर लिया।

    पुलिस जांच कर रही है कि इस ड्रोन से कहीं कोई खेप तो नहीं पहुंची है। अगर पहुंची है तो वह किस तस्कर के पास आई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद उन लोगों की भी पहचान कर ली जाएगी, जिन्होंने इस ड्रोन को मंगवाया था। जांच अभी जारी है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    चीन में निर्मित किया गया ड्रोन

    आपको बता दें कि इस चीन में किए गए बरामद ड्रोन का मॉडल नंबर डीजेआई मविक 3 क्लासिक है और यह एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन है। इस ड्रोन को चीन में निर्मित किया गया है।

  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

    You are currently viewing इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

     

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी भी हैं।
  • प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

    प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

    प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

     

     

    बंगलुरू में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी है. आरोपी की बेटी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर ना केवल एक युवक से प्यार करती थी, बल्कि उसके साथ भाग भी गई थी. पुलिस ने इस लड़की को ढूंढ कर आरोपी को सौंप दिया तो आरोपी ने घर लाकर उसके ऊपर चाकू से हमला किया. इस वारदात में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है.

     

    बंगलुरु में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही सगी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी है. दरअसल आरोपी की बेटी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर एक युवक से प्यार करती थी और मौका देखकर उसके साथ भाग गई थी. बाद में जब पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद आरोपी को सौंप दिया तो आरोपी ने घर लाकर उसकी हत्या कर दी है. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए वारदात कबूल लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    पुलिस के मुताबिक मामला बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा का है. मूल रूप से मैसूर के एचडी कोटे के रहने वाले किसान गणेश शरदम्मा ने अपनी ही बेटी पल्लवी की हत्या की है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि पल्लवी किसी लड़के से प्यार करती थी, वहीं उसके रिश्ते को गणेश मानने को तैयार नहीं था. ऐसे में एक दिन पल्लवी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई. इस संबंध में गणेश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

    चूंकि लड़की अभी नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कराई और वापस गणेश को सौंप दिया. थाने से बेटी को साथ लेकर गणेश घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच काफी बहस हुई. इसी दौरान आरोपी ने चाकू उठाकर बेटी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए. इससे पल्लवी की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गणेश ने खुद थाने आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.उसने वारदात कबूल करते हुए कहा कि उसने ही अपनी बेटी को मारा है. फिलहाल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी गणेश ने जब अपनी बेटी के ऊपर प्रहार किया तो उसकी पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपी की आंखों में खून सवार था. उसने अपने रिश्तेदारों पर भी प्रहार किए. जिससे गणेश की मां शरदम्मा और चाचा शांता कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात के संबंध में पल्लवी की चाची गीता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

  • बेखौफ हुए अपराधी : मोगा में कबड्डी खिलाड़ी को मारी गोलियां वहीँ बरनाला में पुलिस मुलाजिम की हत्या

     बेखौफ हुए अपराधी : मोगा में कबड्डी खिलाड़ी को मारी गोलियां वहीँ बरनाला में पुलिस मुलाजिम की हत्या

     

     

    मोगा -यहां कबड्‌डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंद्रु को गोलियां मारने का समाचार सामने आया है। हरविंदर को घर में घुसकर गोलियां मारी गई हैं। वह आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था। उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    गांव धुड़कोट रण सिंह निवासी बिंद्रु को आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरपंच पद का उम्मीदवार बनाया था। जानकारी के मुताबिक एक गोली हरविंदर सिंह के टांग पर लगी है। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हरविंदर सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। सुबह दो बाइकों पर बदमाश पहुंचे। उन्होंने आवाज देकर हरविंदर सिंह को बाहर बुलाया और गोली मार दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है। उधर, बरनाला में चिकन कार्नर पर हुए झगड़े के दाैरान पुलिस मुलाजिम दर्शन सिंह की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि आरोपी कबड्डी खिलाड़ी हैं। थाना सिटी-1 में दी गई शिकायत के अनुसार वारदात रविवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह बतौर जांच अधिकारी उक्त एरिया में गए थे। इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। जिसके आधार पर बरनाला पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।

  • पराली जलाने के मामलों में पिछले वर्ष के मुकाबले हुई वृद्धि,अब पंजाब दिल्ली दोनों में एक ही पार्टी की सरकार

    You are currently viewing पराली जलाने के मामलों में पिछले वर्ष के मुकाबले हुई वृद्धि

    पराली जलाने के मामलों में पिछले वर्ष के मुकाबले हुई वृद्धि,अब पंजाब दिल्ली दोनों में एक ही पार्टी की सरकार

     

    हर साल पराली जलाने के कारण दिल्ली में सांस लेना हो जाता है मुश्किल

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सदस्य सचिव को नोटिस जारी किया है।

    यह नोटिस एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पंजाब में पिछले वर्ष की अपेक्षा पराली जलाने की ज्यादा घटनाएं हुई हैं। इस मामले में अब सुनवाई आठ नवंबर को होगी।

    एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव पर आधारित खंडपीठ ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमृतसर, तरनतारन आदि जिलों में पराली जलाने की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले 63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। खंडपीठ ने कहा कि इसमें किसानों का पक्ष भी रखा गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे खुद पराली जलाना नहीं चाहते, लेकिन सरकारें कोई विकल्प या वित्तीय सहायता भी तो दें।

  • जालंधर में थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला

    You are currently viewing जालंधर में थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला

    जालंधर में थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला

    जालंधर कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर-6 के बाहर एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर देर रात धरना प्रदर्शन किया। महिला ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा दर्ज करवाए गए केस में गिरफ्तार आरोपी विनीत गुप्ता को पुलिस वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। गिरफ्तार किया गया आरोपी पीड़ित महिला का जेठ है।

    महिला ने बताया कि सुबह से पुलिस ने उसे थाने में बैठाया हुआ है और उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। जब इस बारे में उसे पता चला तो उसने पति के साथ थाने के बाहर धरना लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपी को हवालात में बंद किया। इस पर महिला और उसके पति ने धरना खत्म किया।

    आरोपी पर 20 लाख ठगी करने का आरोप
    पीड़ित पुनीत गुप्ता ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- उसके भाई विनीत गुप्ता ने उनके साथ 20 लाख रुपए की ठगी की है। कमिश्नरेट पुलिस की एंटी फ्रॉड विंग ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 511, 465, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज करने की रिपोर्ट बना कर भेजी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने बीते दिन केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

    पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो ठगी का पता चला
    पीड़ित पुनीत गुप्ता ने कहा- उनके भाई विनीत गुप्ता ने उनके जाली साइन कर मॉडल टाउन में स्थित पोस्ट ऑफिस में जाकर उसका पीपीएफ अकाउंट बंद करवा कर 20 लाख रुपए निकलवा लिए। जब उसे ठगी के बारे में पता चला तो वह तुरंत पोस्ट ऑफिस पहुंचा। जहां से पता चला कि उसके भाई ने ही ठगी की थी।

    महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते ऐसा कर रही है। यही नहीं, पुलिस ने पति के साथ बदसलूकी भी की।

  • Punjab : कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    You are currently viewing Punjab : कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab : कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

     

    दशहरा के अवसर पर सभी स्कूल-कॉलेजों व ऑफिस में छुट्टी रहती है। दशहरा के मौके पर मंगलवार को चंडीगढ़ जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 ओपीडी बंद रहेंगी। इस बीच आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

    पीजीआई में भी कल ओपीडी बंद रहेगी। लेकिन यहां भी इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। सामान्य मरीज बुधवार को अस्पताल में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी।