Author: Sumesh Sharma

  • म्यूनिख से बैंकॉक जा रहे विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग,वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान..

    म्यूनिख से बैंकॉक जा रहे विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग,वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान..

     

    नई दिल्ली : म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट (LH772) को बुधवार सुबह दिल्ली डायवर्ट किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट सूत्र ने जानकारी दी कि इस समय दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की वजह से फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया। सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट में एक दंपति आपस में बहस करने लगे और दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद केबिन क्रू द्वारा फ्लाइट को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।”

    Plane going from Munich to Bangkok made emergency landing at Delhi airport : गौरतलब है कि केबिन क्रू ने सबसे पहले पाकिस्तान से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का अनुरोध मांगा, लेकिन पाकिस्तान की ओर से अनुरोध को ठुकरा दिए जाने के बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दिल्ली हवाई अड्डे की विमानन सुरक्षा ने बताया, “पति-पत्नी के बीच लड़ाई का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई के कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।” पति-पत्नी को फ्लाइट से उतार दिया गया है। वहीं, फ्लाइट पर बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    कुछ दिनों पहले खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बाधित रहने के कारण विस्तारा की राजधानी आनेवाली दो फ्लाइट्स को दो अन्य जगहों पर डायवर्ट किया गया था। पहली फ्लाइट, जो कोलकाता से दिल्ली आनेवाली थी, उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दूसरी फ्लाइट, जो गुवाहाटी से दिल्ली आनेवाली थी, उसे जयपुर डायवर्ट किया गया।

  • अगले 5 सालों तक मिलता रहेगा गरीबों को मुफ्त राशन,अब महिलाओं को दी जाएगी ड्रोन ट्रेनिंग; मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    अगले 5 सालों तक मिलता रहेगा गरीबों को मुफ्त राशन,अब महिलाओं को दी जाएगी ड्रोन ट्रेनिंग; मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

     

     

    नई दिल्ली  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस दौरान गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच साल तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह योजना 1 जनवरी, 2024 से लागू होगी। इसके अलावा ड्रोन सखी योजना को भी मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ड्रोन के माध्यम से खेतों में पेस्टिसाईट का छिड़काव किया जाएगा।

    The poor will continue to get free ration for the next 5 years : ड्रोन उड़ाने वाली महिला को 15 हजार प्रति माह और सहयोगी को 10 हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह योजना 2026 तक जारी रहेगी और इसमें कुल खर्च 1261 करोड़ रुपये होंगे। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में 16वें वित्त आयोग को मंत्रिमंडल ने टर्म ऑफ रिफ्रेंस का अनुमोदन दिया। 2026 मार्च तक वर्तमान आयोग का कार्यकाल है। वहीं कैबिनेट बैठक में रेप और पॉस्को एक्ट के तहत फार्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट को 2026 तक जारी रखने की कैबिनेट ने सहमति दी है।

    कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी। सरकार ने इस योजना को एक जनवरी 2024 के बाद अगले पांच वर्षों तक के बढ़ाने का फैसला किया है।

  • डिप्टी कमिश्नर द्वारा मोबाइल फोन और सिम कार्ड को लेकर आदेश जारी

     

    डिप्टी कमिश्नर द्वारा मोबाइल फोन और सिम कार्ड को लेकर आदेश जारी

     

    डिप्टी कमिश्नर पुलिस लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता ने फौज़दारी संहिता 1973 की धारा 144 के अधीन प्राप्त अधिकरों का प्रयोग करते हुए साइबर क्राइम को रोकने, लोकहित को ध्यान में रखते कानून व्यवस्था बनाए रखने के कारण आदेश जारी किए है कि पुलिस कमिश्नरेट जालंधर की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी मोबाइल फोन और सिम बेचते समय खरीदार को पहचान पत्र/आईडी फोटो प्राप्त किये बिना मोबाइल फोन एवं सिम नहीं बेचेंगे तथा ग्राहक/विक्रेता को मोबाइल फोन खरीदते अपनी फर्म की मुहर एवं हस्ताक्षर के अधीन ‘ख़रीद सर्टिफिकेट’ भी देंगे।

    इसके अलावा फोन खरीदते समय खरीदार या उसके किसी रिश्तेदार/जानकार व्यक्ति, जिसके खाते से यू.पी.आई. यदि भुगतान कार्ड या ऑनलाइन किया जाता है तो व्यक्ति की आई.डी. दुकानदार लेने के ज़िम्मेदार होंगे।रजिस्टर पर ग्राहक का नाम और जन्मतिथि, पिता का नाम, घर का पूरा पता, उस व्यक्ति की आईडी, जिसे फोन या सिम बेचा गया है या जिससे फोन खरीदा गया है, का प्रमाण प्राप्त करने के लिए भी जिम्मेदार होगा। मोबाइल और सिम खरीदने वाले व्यक्ति का प्रमाण, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर, मोबाइल फोन की बिक्री/खरीद की तारीख और समय, जिस व्यक्ति के खाते से भुगतान किया गया है उसका आईडी प्रमाण और रिकॉर्ड रजिस्टर के अनुसार ग्राहक का फोटो रखना होगा।यह आदेश 29.11.2023 से 28.02.2024 तक लागू होंगे ।

  • ‘बच्चे स्कूल में क्या पढ़ें, तय करना सरकार का काम’, शिक्षा से जुड़ी याचिका पर CJI ने कही ये बात

    ‘बच्चे स्कूल में क्या पढ़ें, तय करना सरकार का काम’, शिक्षा से जुड़ी याचिका पर CJI ने कही ये बात

    ‘बच्चे स्कूल में क्या पढ़ें, तय करना सरकार का काम’, शिक्षा से जुड़ी याचिका पर CJI ने कही ये बात

     

    बच्चों की शिक्षा से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश में अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है बच्चों को स्कूल में क्या पढ़ाया जाना चाहिए, इस बारे में सरकार को प्लान बनाने का अधिकार है. दरअसल एक याचिकाकर्ता ने हाल में स्कूलों में हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं के संदर्भ में याचिका लगाई थी और कहा था बच्चों को ह्रदय रोग से संबंधित शिक्षा दी जानी चाहिए.

     

    सु्प्रीम कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई में कहा है कि बच्चों को स्कूलों में क्या पढ़ाया जाना चाहिए और क्या नहीं, इस बात का निर्देश हम नहीं दे सकते. कोर्ट ने कहा है कि इस विषय पर सरकार को विचार करने की जरूरत होनी चाहिए. कोर्ट ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा देने की मांग करने वाली एक याचिका पर सुनवाई के दौरान ये बातें कही है. कोर्ट ने कहा कि बेहतर होगा याचिकाकर्ता अपनी मांग का ज्ञापन सरकार को दें.

    याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में यह मांग की थी कि हाल के समय में हार्ट अटैक से मौत के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों में बच्चों को हृदय रोग संबंधी शिक्षा दी जानी चाहिए. आपातकालीन स्थिति में CPR के जरिए मरीज की सहायता कैसे की जाए, इसकी भी मांग की गई थी. लेकिन कोर्ट ने इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. सीजेआई ने कहा कि बच्चे क्या पढ़ें, यह हम तय नहीं कर सकते.

    स्कूलों में बढ़ी हार्ट अटैक की घटना

    हाल के समय में कई ऐसी खबरें सामने आई हैं जहां बच्चे हार्ट अटैक के शिकार हुए हैं. इसी साल पिछले सितंबर माह में लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल में नौवीं कक्षा के एक छात्र की अचानक मौत हो गई थी. उस छात्र की मौत को भी हार्ट अटैक से मौत माना गया था. इसी तरह अक्टूबर के महीने में राजस्थान के बीकानेर में एक मासूम की देखते ही देखते तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हो गई. इस तरह के कई और मामले देखे गए हैं.

  • जीत गई ‘जिंदगी’: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 57 मीटर पर मिला ब्रेक थ्रू, जल्द ही मिलने वाली है खुशखबरी

    जीत गई ‘जिंदगी’: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 57 मीटर पर मिला ब्रेक थ्रू, जल्द ही मिलने वाली है खुशखबरी

    जानलेवा मानी जाती है ‘रैट-होल’ तकनीक जो बनी 41 मजदूरों की आखिरी उम्मीद, लग चुका है बैन

     

    Rat Hole Mining Technique: दिवाली के दिन 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने की वजह से 41 मजदूर अंदर फंसे गए थे. 17 दिन बाद भी उन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं. राहत की बात बस ये है कि अभी तक सभी मजदूर सुरक्षित हैं. अब सबकी उम्मीद ‘रैट-होल’ तकनीक पर टिकी है. आइये जानते हैं यह तकनीक क्या है और क्यों इसको लेकर होता रहा है विवाद.

     

    चिनूक हेलीकॉप्टर तैनात, टेम्परेरी अस्पताल बने, मजदूरों के बाहर निकलने का है इंतजार

     

    Uttarkashi Tunnel Rescue Live Updates: उत्तरकाशी की टनल से मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरी चरण में है. किसी भी वक्त 41 मजदूर बाहर निकल सकते हैं. सभी को एक-एक कर बाहर निकाला जाएगा. मजदूरों को बाहर निकालने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जिसके लिए रास्ता भी बनाया जा रहा है. पढ़ें पल-पल की अपडेट्स.

    उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे के 17वें दिन मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। सेना द्वारा मैनुअल ड्रीलिंग से बड़ी सफलता मिली है। 57 मीटर पर ब्रेकथ्रू मिल गया है और मजदूरों का चेहरा दिखाई दिया है। इसका मतलब है कि अब एक पाइप डालकर मजदूरों को बाहर निकलने का काम शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी टनल के अंदर मौजूद हैं। टनल के बाहर एम्बुलेंस खड़ी है। अभी पाइप की सफाई का काम चल रहा है।

    एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डॉक्टर की टीम भी टनल के अंदर मौजूद है। जवान स्ट्रेचर, रस्सी और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टनल के अंदर से मजदूरों के पास जायंगे। जो पाइप के अंदर से मजदूरों के आस पहुंचेगी। चिन्यालीसौड़ तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर दिया गया है। ऋषिकेश एम्स में भी सभी तैयारियां पूरी है। हेलीकॉप्टर भी अलर्ट पर रखे गए हैं।

    टनल के बाहर पहले से तैनात एंबुलेंस के जरिए मजदूरों को अस्पताल ले जाया जाएगा। टनल के पास बेस हॉस्पिटल है। जहां मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें 30-35 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ ले जाया जाएगा। वहां 41 बेड का स्पेशल हॉस्पिटल बनाया गया है। अगर किसी मजदूर की हालत खराब हुई, तो उन्हें फौरन एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश भेजा जाएगा।

  • बड़ी वारदात:जानें किस जगह पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लुटेरों ने लूटे 25 लाख रुपए

     बड़ी वारदात:जानें किस जगह पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लुटेरों ने लूटे 25 लाख रुपए

    लुधियाना – महानगर लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अज्ञात लुटेरे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 25 लाख रुपए लूटकर ले गए हैं। वारदात ढोलेवाल के पास एक पेट्रोप पंप कर्मचारी से घटित हुई। पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी ढोलेवाल में स्थित एसबीआई बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहे थे। बैंक के बाहर बाइक सवार दो लुटेरे आए और पैसे वाला बैग छीन कर फरार हो गए।

    बताया जाता है कि बैग में 25 लाख रुपए थे। वारदात का शिकार हुए दोनों कर्मचारी लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर स्थित आहूजा फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) के कर्मचारी थे। मैनेजर प्रदीप कुमार अपने साथी मलकीत सिंह के साथ रोजाना की तरह पैसा जमा करवाने के लिए अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। इस दौरान जब वह बैंक के बाहर पैसे वाला बैग कार से निकालने लगे तो बाइक पर आए दोनों लुटेरों ने बैग लूट लिया और फरार हो गए।

  • अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ हुई बदसलूकी,जानें पूरी खबर..

    अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ हुई बदसलूकी,जानें पूरी खबर..

     

    भारत के राजदूत के साथ अमेरिका में अलगाववादियों ने बुरा व्यवहार किया है. प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस यानी एसएफजे से जुड़े अलगाववादियों ने सिंह को घेरने की कोशिश की है. हालांकि, भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू पूरी तरह सुरक्षित हैं. संधू बदसलूकी की कोशिशों के बाद जल्द ही गुरुद्वारे से निकल गए. इसी साल अमेरिका में भारतीय दूतावास पर हमला भी हो चुका है.

     

    अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी, खालिस्तानियों ने की धक्का-मुक्की की कोशिश

    अमेरिका में भारत के एम्बेसडर तरनजीत सिंह संधू

    अमेरिका में भारत के एम्बेसडर तरनजीत सिंह संधू के साथ सिख अलगाववादियों ने धक्का-मुक्की की कोशिश की है. ये घटना न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में हुई. प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े अलगाववादियों ने सिंह को घेरने की कोशिश की. ये सभी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिशों से आक्रोशित थे. इन दोनों घटनाओं का आरोप अलगाववादी भारत पर लगा रहे थे ओर भारतीय राजनयिक से जवाब मांग रहे थे. हालांकि, इस घटना के बाद संधू फौरन गुरुद्वारे से निकल गए.

    हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में पन्नू की हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी थी. हालांकि, इस मुद्दे पर भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. वहीं, इसी बरस जून में कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी. बाद में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या मामले में भारत के हाथ होने की बात की थी. भारत सरकार ने कनाडा सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताया था.

    बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया

    राजदूत संधू के साथ धक्का-मुक्की की खबरों पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया आई है. सिरसा ने कहा है कि, ‘भारतीय राजदूत के पिता तेजा सिंह समुंदरी ने आजादी से पहले गुरुद्वारे के लिए चाबी वाला मोर्चा लड़ाई लड़ी थी. उनके साथ इस तरह की बदसलूकी बिल्कुल भी उचित नहीं है और मैं इसकी निंदा करता हूं’

     

  • टनल हादसा अपडेट ; 30 मीटर तक पूरी हुई वर्टिकल ड्रिलिंग, ऑगर मशीन के टूटे हिस्से को निकाला गया बाहर..

     टनल हादसा अपडेट ; 30 मीटर तक पूरी हुई वर्टिकल ड्रिलिंग, ऑगर मशीन के टूटे हिस्से को निकाला गया बाहर..

     

    उत्तरकाशी : उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे को हुए आज पूरे 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। 200 कर्मचारियों के साथ कई एजेंसियां यहां दिन रात रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है, पर टनल के अंदर 16 दिनों से जूझ रही 41 जिंदगियों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। ऑगर मशीन में बार-बार आ रही बाधाओं के बाद रविवार से पहाड़ी के ऊपर से वर्टिकल ड्रीलिंग का काम भी शुरू हो चुका है। अभी तक 30 मीटर तक की ड्रिलिंग हो गई है।

    इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि ऑगर मशीन के टूटे हिस्से को बाहर निकाल लिया गया है। अब यहां मैन्युअल ड्रिलिंग का काम शुरू किया जाएगा, जो कि भारतीय सेना की इंजीनियरिंग बटालियन मद्रास सेपर्स की निगरानी में आगे बढ़ेगा। मैन्युअल ड्रिलिंग के लिए रैट माइनिंग विधि अपनाई जाएगी, जिसमें छोटी-छोटी सुरंगे खोदी जाती हैं। कोयले की खदान में इस तरह की सुरंगें बनाई जाती हैं। वहीं मजदूरों तक पहुंच बनाने के लिए हर कोशिश जारी है।

    पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल सिल्कयारा टनल बचाव स्थल पर मौजूद हैं। इसके अलावा जनरल वी के सिंह (रिटायर्ड) भी पहुंचे, और टनल के बाहर बने बौखनाग देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की। दो दिन पहले मौसम विभाग ने 3 दिनों का येलो अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद कल से ही उसका असर भी देखने को मिला। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है।

    चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में बारिश के साथ ओलावृष्टि व बिजली चमकने की आशंका है। खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ सकती है।

    आपको बता दें कि बीते दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी के परिवार से भेंट की। इस दौरान श्रमिक के परिजन भावुक हो गए और सीएम धामी ने मौके पर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही जल्द रेस्क्यू कार्य पूरा होने और सभी मजदूरों के जल्द बाहर निकलने की बात कही। पुष्कर सिंह ऐरी सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों में से एक हैं। पुजारी दिनेश प्रसाद ने कहा है कि सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। मजदूरों की सकुशल रेस्क्यू के लिए ईष्ट देवता की पूजा और हवन का आयोजन किया जाएगा।

  • संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरु होकर 22 तारीख तक चलेगा, पेश होंगे तीन अहम विधेयक; केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

    संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरु होकर 22 तारीख तक चलेगा, पेश होंगे तीन अहम विधेयक; केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

    नई दिल्ली  : संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 22 तारीख तक चलेगा। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने इससे पहले 2 दिसंबर को सर्वदलीय मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में विंटर सेशन को लेकर चर्चा की जाएगी। आमतौर पर सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है। लेकिन इस बार 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में सरकार ने 2 तारीख को ही बैठक बुला ली है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। ऐसे में इन नतीजों की गूंज भी संसद में दिख सकती है।

    Winter session of Parliament from December 4 : सरकार इस सत्र में कई अहम विधेयकों को भी पारित कराने की कोशिश में होगी। ऐसे में चुनाव नतीजे उसके पक्ष में आते हैं तो उसे अधिक ताकत मिलेगी। वहीं कांग्रेस को चुनाव में फायदा हुआ तो फिर संसद के समीकरण भी कुछ बदले दिख सकते हैं। यही नहीं इसी सेशल में एथिक्स कमेटी की महुआ मोइत्रा पर रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। कैश और गिफ्ट के बदले संसद में गौतम अडानी को लेकर सवाल पूछने के आरोप महुआ मोइत्रा पर लगे थे। इन आरोपों की जांच एथिक्स कमेटी ने की थी और रिपोर्ट तैयार है। अब इसे संसद में पेश किया जाना है।

    इस रिपोर्ट को संसद में स्वीकार करने के बाद महुआ मोइत्रा के संसद से निष्कासन पर मुहर लग जाएगी। इसी सेशन में भारतीय न्याय संहिता समेत तीन अहम विधेयक भी पेश जाएंगे। ये विधेयक आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस ऐक्ट की जगह लेंगे। इन तीनों विधेयकों को गृह मामलों की संसदीय समिति ने पहले ही मंजूरी दे दी है। इसके अलावा चीफ इलेक्शन कमिश्नर और अन्य आयुक्तों की नियुक्ति वाला विधेयक भी संसद में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इस विधेयक को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों को तीखा ऐतराज रहा है।

  • जानें क्या वो कारण जिसकी वजह से अचानक मची भगदड़ में चार स्टूडेंट्स गंवा बैठे जान

    जानें क्या वो कारण जिसकी वजह से अचानक मची भगदड़ में चार स्टूडेंट्स गंवा बैठे जान

     

    केरल के कोच्चि स्थित यूनिवर्सिटी में एक फेस्ट के दौरान भगदड़ मच गई. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सिंगर निखिता गांधी के प्रोग्राम के लिए इकट्ठा हुए थे. इस दौरान अचानक बारिश हो गई और स्टूडेंट्स एक-दूसरे को रौंदते हुए अंदर प्रवेश करने लगे. कुछ स्टूडेंट सीढ़ियों पर गिर गए, जिससे भीड़ ने उन्हें कुचल दिया. चार स्टूडेंट्स की मौत हो गई.

     

    आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे अचानक मची भगदड़, चार स्टूडेंट्स गंवा बैठे जान

    केरल यूनिवर्सिटी में कैसे मची भगदड़?

    केरल में कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एक कैंपस फेस्ट के दौरान भगदड़ मच गई. इसमें चार छात्रों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए. एक खुली सभा में सिंगर निखिता गांधी के प्रोग्राम से ठीक पहले अचानक हुई बारिश के कारण भगदड़ मची थी. सभा के लिए सिर्फ एक ही एंट्री-एग्जिट गेट बनाए गए थे. अचानक बारिश हुई स्टूडेंट्स भागने की कोशिश करने लगे, जब कई एक-के-ऊपर-एक गिरते चले गए, जिसमें कई स्टूडेंट्स को भीड़ ने कुचल दिया.

    सभा में प्रवेश से पहले सभागार के बाहर लंबी कतारें लगी थी. पास देखकर एंट्री दी जा रही थी, जहां कई स्थानीय लोग भी पहुंच गए. इस बीच जब बारिश हुई तो अफरा-तफरी मच गई. लोग कतारें तोड़कर अंदर प्रवेश के लिए धक्का-मुक्की करने लगे. सभा में एक हजार लोगों के प्रवेश का इंतजाम था. लोग अचानक अंदर घुसे, जिससे भगदड़ मच गई. कुछ लोग अंदर घुसने के दौरान सीढ़ियों पर गिर गए और एक के बाद एक लोग उन्हें रौंदते चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई