Author: Sumesh Sharma

  • विराट कोहली फिर बने पापा, पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

    विराट कोहली फिर बने पापा, पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

     

    मुंबई – टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटे ने जन्म लिया है। इनकी पहले से एक बेटी है। इसका नाम वामिका है। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। विराट ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

  • केंद्र सरकार ने एक बार फिर से किसानों के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा करने की बात कही: अर्जुन मुंडा

    केंद्र सरकार ने एक बार फिर से किसानों के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा करने की बात कही: अर्जुन मुंडा

     

     

    चंडीगढ़ : हरियाणा की सीमाओं पर राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने के लिए तैयार किसानों की भारी भीड़ के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक्स पर लिखा, “चौथे दौर के बाद सरकार पांचवें दौर में एमएसपी की गारंटी की मांग, फसल विविधीकरण, पराली मुद्दा, एफआईआर जैसे सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।”

    “मैं किसान नेताओं को फिर से चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे लिए शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है।” किसान संघ के नेताओं ने सोमवार को सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल के लिए एमएसपी पर दालें, मक्का और कपास खरीदने के केंद्र के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह किसानों के हित में नहीं है।

    यह घोषणा किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल ने बैठक कर की। तीन केंद्रीय मंत्रियों – पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय – के एक पैनल ने रविवार को चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता के दौरान किसानों को यह प्रस्ताव दिया।

    इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए और अधिक बातचीत करने की अपील करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने मीडिया से कहा, “हम अच्छा करना चाहते हैं, और ऐसा करने के लिए कई राय दी जा सकती हैं। हम हमेशा अच्छी राय का स्वागत करते हैं… इसका एकमात्र रास्ता बातचीत ही है। बातचीत से समाधान जरूर निकलेगा।”

  • सांसद रिंकू के प्रयासों से गुरु रविदास प्रकाश पर्व के पर शोभा यात्रा के दिन 23 फरवरी को जालंधर शहर में होगी छुट्टी

    सांसद रिंकू के प्रयासों से गुरु रविदास प्रकाश पर्व के पर शोभा यात्रा के दिन 23 फरवरी को जालंधर शहर में होगी छुट्टी

    सांसद रिंकू के प्रयासों से गुरु रविदास प्रकाश पर्व के पर शोभा यात्रा के दिन 23 फरवरी को जालंधर शहर में होगी छुट्टी

    डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी औपचारिक आदेश – शोभा यात्रा के दिन शहर के शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

    MBD WEB NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा) 20 फरवरी जालंधर से सांसद श्री सुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से गुरु रविदास जी की 647वीं जयंती के अवसर पर 23 फरवरी को जालंधर में सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के चलते जालंधर शहर के सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।
    इस संबंधी सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल से मुलाकात की और शोभा यात्रा में बडी गिनती में लोगों की भागीदारी और लोगों की भावनाओं को देखते हुए जालंधर शहर में पूरे दिन की छुट्टी की मांग की, ताकि श्रद्धालु गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर सजाई जाने वाली शोभा यात्रा में बड़ी गिनती में शामिल हो सके।

    सांसद श्री रिंकू ने कहा कि जिला प्रशासन को शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, परिवहन के उचित प्रबंध , सुरक्षा प्रबंध तथा शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है, जिस संबंधी जिला प्रशासन तेज़ी से काम कर रहा है।

    इस दौरान डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 23 फरवरी को प्रकाश पर्व को समर्पित जालंधर शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते रूट डाईवर्ट किए गए है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और श्रद्धालु भी शोभा यात्रा में शामिल हो सके ।

    जारी आदेश के अनुसार इस दिन स्कूल/कालेजों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 23 फरवरी को जालंधर शहर की सीमा में सभी सरकारी/गैर-सरकारी स्कूलों/कालेजों में छुट्टी रहेगी।

    यह भी स्पष्ट कहा गया है कि यह आदेश उन शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होंगे जिनमें स्कूल/कालेज/बोर्ड/यूनीर्विसटी की परीक्षाएं उक्त तिथि पर निर्धारित है।

  • सुप्रीम कोर्ट का फैसला; चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP प्रत्याशी को किया विजेता घोषित

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला; चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP प्रत्याशी को किया विजेता घोषित

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला; चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP प्रत्याशी को किया विजेता घोषित

     

    नई दिल्ली :चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित कर दिया। आज मंगलवार को सुनवाई के दाैरान चीफ जस्टिस ने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अमान्य घोषित सभी 8 वोटों को मान्य करार देने के निर्देश दिए। इन सभी वोटों के बैलेट पेपर पर रिटर्निंग ऑफिसर ने क्रॉस लगाया था।

    CJI ने कहा कि सभी 8 वोट याचिकाकर्ता उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में थे। रिटर्निंग अफसर ने अपने अधिकार से बाहर जाकर काम किया। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को 12 वोट मिले थे। आठ मतों को गलत तरीके से अमान्य करार दे दिया गया। बाद में ये आठ वोट याचिकाकर्ता के पक्ष में पाए गए। इस तरह आठ मतों को जोड़ देने पर याचिकाकर्ता के 20 वोट हो जाते हैं। लिहाजा, आप पार्षद और याचिकाकर्ता कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचित घोषित किया जाता है। पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह द्वारा भाजपा प्रत्याशी को विजेता घोषित करने का फैसला अमान्य है।

  • जालंधर : मांगे न मानने पर किसानों ने घेरा भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का घर, जमकर किया प्रदर्शन

    जालंधर : मांगे न मानने पर किसानों ने घेरा भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का घर, जमकर किया प्रदर्शन

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) पिछले कई दिनों से शंभु बॉर्डर में बैठे किसानों की मांगे न मानने से परेशान होकर किसानों ने आज जालंधर में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर बाहर धरना लगाया । एस.के.एम. यूनियन द्वारा जमकर प्रदर्शन किया । किसानों ने मनोरंजन कालिया पर आरोप लगाए हैं कि वह किसानों के हक में कोई स्टेंड नहीं ले रहे हैं। सेंट्रल में उनके मुद्दों को नहीं उठा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने मनोरंजन कालिया के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया था।

    केंद्र सरकार और किसानों के बीच गत दिनों चौथे दौर की बैठक हुई थी जिसमें किसानों को 5 फसलों पर एम.एस.पी. देने की बात पर चर्चा हुई। लेकिन किसानों ने केंद्र के इस प्रस्ताव को इंकार कर दिया। किसानों ने 21 फरवरी को कूच करने का ऐलान किया है। किसानों ने कहा कि वह मनोरंजन कालिया को जगाने आएं है। किसानों ने कहा कि अगर पूर्व भाजपा मंत्री कालिया ने उनकी मांगें सेंट्रल में न उठाई तो वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे।

  • महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण पर लिया बड़ा फैसलाः शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत मराठा आरक्षण के ड्राफ्ट को मंजूरी

    महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण पर लिया बड़ा फैसलाः शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत मराठा आरक्षण के ड्राफ्ट को मंजूरी

     

     

    मुंबई : महाराष्ट्र कैबिनेट ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दी। पिछले चार दशकों से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए शिंदे सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मसौदे में सरकार ने उन त्रुटियों को दूर कर लिया है, जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण को खारिज कर दिया था। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि मराठा समाज को टिकाऊ और कानून के दायरे में आरक्षण देने के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित किया गया।

    इससे पहले मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने सोमवार को सभी मराठा विधायकों से अपील की थी कि एकमत से आरक्षण बिल का समर्थन करें। अगर आरश्रण को लेकर विधायकों ने आवाज नहीं उठाई तो समझा जाएगा वे मराठा विरोधी हैं।

    मराठा आरक्षण की मांग करने वाले मनोज जरांगे की मांग है कि सरकार मराठाओं को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र जारी करे। असल में कुनबी जाति के लोगों को सरकारी नौकरियों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण मिलता है। अगर मराठाओं को कुनबी जाति का प्रमाण मिलता है तो उन्हें खुद-ब-खुद आरक्षण का फायदा मिल जाएगा।

    आजादी से पहले मराठवाड़ा क्षेत्र हैदराबाद के रियासत का हिस्सा था। मनोज जरांगे ने कहा है कि सितंबर 1948 में निजाम का शासन खत्म होने तक मराठाओं को कुनबी जाति माना जाता था और वो ओबीसी जाति में आते थे। इसलिए मराठाओं को कुनबी जाति में एक बार फिर जोड़ा जाए।

  • किसान आंदोलन : केन्द्र सरकार ने दिया है प्रस्ताव

    किसान आंदोलन : केन्द्र सरकार ने दिया है प्रस्ताव

     

     

    केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल और केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और किसान संगठनों के बीच हुई चौथे दौर की वार्ता की समाप्ति के बाद जो प्रस्ताव केन्द्र सरकार द्वारा किसान संगठनों को दिया गया है उससे समझौते की आशा बनी है।

    पत्रकारों से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि किसानों से सकारात्मक चर्चा हुई। हमने दलहन समेत कुछ फसलों पर पांच वर्ष की गारंटी का प्रस्ताव दिया है। किसान नेताओं ने पंजाब में गिरते जलस्तर का मुद्दा उठाया। इस पर हमने प्रस्ताव दिया कि अगर अरहर, उड़द जैसे अनाज को एमएसपी में लाया जाता है तो आयात में कमी आएगी व जल स्तर की भी रिकवरी होगी। किसानों ने मक्का और कपास को भी एमएसपी पर खरीदने की मांग की। हमने कहा कि एनसीसीएफ व नैफेड फसलों को एमएसपी पर खरीदेंगी। यह अनुबंध पांच वर्ष चलेगा। एक पोर्टल बनेगा। इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।

    काटन कारपोरेशन आफ इंडिया भी किसानों से पांच साल का एग्रीमेंट करेगी जो कपास एमएसपी पर खरीदेगी। उन्होंने किसानों से प्रदर्शन खत्म कर घर लौटने की अपील की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री होने के चलते पंजाब के प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में शामिल हुआ। तीन फसलों पर पांच साल तक एमएसपी की लिखित गारंटी देने का प्रस्ताव दिया है। अब निर्णय किसानों को लेना है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सकारात्मक वार्ता हुई, लेकिन निष्कर्ष अभी बाकी है। केन्द्र ने जो प्रस्ताव दिया है, उस पर हम अपने संगठनों से बात करेंगे। कृषि विशेषज्ञों से भी राय लेंगे। फिर किसान संगठनों से चर्चा करेंगे कि यह किसान हित में है या नहीं। सरकार ने जो प्रस्ताव दिया है, उस पर हम विचार करेंगे। यदि कोई सहमति नहीं बनी तो 21 फरवरी को 11 बजे हम शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली के लिए आगे बढ़ेंगे। सरकार की तरफ से सकारात्मक संकेत दिए गए है। सरकार के अनुसार सरकारी बैंकों का कृषि ऋण माफ हो सकता है, निजी ऋण चुकाना होगा। पिछले आंदोलन में किसानों पर दर्ज 3500 केस वापस हो सकते हैं।

    किसान संगठनों की तरफ से सरकार द्वारा दिए प्रस्ताव पर विचार करने की बात एक सकारात्मक संकेत ही है। सरकार द्वारा दिया प्रस्ताव व्यवहारिक है क्योंकि इससे किसानों को गेहूं और चावल की फसल चक्र से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा और आर्थिक सुरक्षा भी बनी रहेगी। प्रस्ताव पंजाब के हित में भी है क्योंकि जब गेहूं और चावल को छोड़ अन्य फसलों की एमएसपी पर खरीद शुरू होगी तो गिरते हुए भू- जलस्तर पर नकेल और भूमि की क्षीण होती उपजाऊ शक्ति भी थम जाएगी।

    सरकार ने किसानों की मुश्किलों को समझते हुए जो प्रस्ताव दिया है उस को किसानों को स्वीकार करते हुए जिन अन्य कठिनाइयों का सामना वह कर रहे हैं उनको लेकर सरकार के साथ अपनी बातचीत जारी रखनी चाहिए। किसानों को यह भी समझना चाहिए कि रास्ता रोकने के कारण पंजाब की अर्थ व्यवस्था पर तत्काल रूप से बुरा प्रभाव तो पड़ ही रहा है अगर धरना जारी रहा तो वर्तमान के साथ-साथ पंजाब का भविष्य भी धूमिल हो जाएगा। क्योंकि धरने और प्रदर्शनों के कारण पंजाब व पंजाबियों की छवि भी बिगड़ रही है।

    पंजाब उद्योग के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। धरने और रास्ता रोकने के कारण निवेशक पंजाब में निवेश करने से घबराएगा जिस कारण प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ेगी। इस स्थिति से बचने का एक ही हल है कि प्रस्ताव स्वीकार कर बातचीत जारी रहे। मुख्यमंत्री मान ने बैठक में पंजाब के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया है। उनकी प्राथमिकता पंजाब के हित को सम्मुख रख कर किसानों को टकराव की जगह संवाद की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना ही होनी चाहिए। यह भी पंजाब व पंजाबियों की सेवा ही होगी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू के लिए सौगातों का खोला पिटारा 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू के लिए सौगातों का खोला पिटारा 

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। पीएम मोदी ने जम्मू के लिए 32 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और कई का शिलान्यास पीएम मोदी के द्वारा किया गया। पीएम मोदी के द्वारा जम्मू को दी गई सौगातें स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम के साथ ही नागरिक बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

    इस मौके पर पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया और कहा कि यहां से मेरा 40 साल से भी ज्यादा पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने वहां के लोगों से वादा किया कि जम्मू-कश्मीर को विकसित बनाकर ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि एक वो दिन भी थे, जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं। बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव… ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थीं। लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

    पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ”जम्मू-कश्मीर बहुत दशकों तक परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है। परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने हमेशा सिर्फ अपना स्वार्थ देखा है, आपके हितों की चिंता नहीं की है और परिवारवाद की राजनीति का सबसे ज्यादा अगर कोई नुकसान उठाता है, तो हमारे युवा उठाते हैं। जो सरकारें सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने में जुटी रहती हैं, वो सरकारें अपने राज्य के दूसरे युवाओं का भविष्य ताक पर रख देती हैं। ऐसी परिवारवादी सरकारें युवाओं के लिए योजनाएं बनाने को भी प्राथमिकता नहीं देती। सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचने वाले लोग कभी आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे। मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर को इस परिवार राजनीति से मुक्ति मिल रही है।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने आगे आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा, “यह 370 की ताकत देखिए, 370 जाने के कारण आज मैंने हिम्मत के साथ देशवासियों को कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा को 370 दीजिए और एनडीए को 400 पार कर दीजिए। अब प्रदेश का कोई भी इलाका पीछे नहीं रहेगा, सब मिलकर आगे बढ़ेंगे, यहां जो लोग दशकों तक अभाव में जी रहे थे, उन्हें भी आज सरकार के होने का एहसास हुआ है।”

  • शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं किसान, इंटरनेट बंद होने से जनता परेशान

    शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं किसान, इंटरनेट बंद होने से जनता परेशान

     

     किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बैठक में सरकार ने किसानों को MSP का नया प्रस्ताव दिया है. इसके बाद किसान नेताओं ने सरकार के प्रस्ताव पर विचार के लिए समय मांगा है और कहा है कि साथियों के साथ चर्चा करने के बाद फैसला लेंगे. किसान आंदोलन (Farmers Protest) की तमाम खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए..

    किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं. दूसरी तरफ देखा जाए तो इंटरनेट की सुविधा न होने से जनता परेशान दिख रही है. वहीं, इसका असर रेल और बस सेवा पर भी पड़ रहा है. लोगों का कहना सरकार को किसानों की मांग मानकर जल्दी इंटरनेट शुरू करना चाहिए. इंटरनेट की सुविधा भी अभी तक बंद है, जिससे जनता भी परेशान दिख रही है. उनका कहना है कि अब बच्चों की परीक्षा भी नजदीक है. इंटरनेट न होने से काफी परेशान हो रही है. बसों को लेकर भी हमें रिस्क उठाना पड़‌ रहा है, क्योंकि जिस प्रकार से बसे भर कर चल रही है यह कहीं न कहीं असुरक्षित नजर आ रही है. दूसरी तरफ देखा जाए तो ट्रेने भी कई रद्द कर दी है. आम जनता का कहना है कि जल्द से जल्द इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि हम अपना काम आसानी से कर सकें और दूसरी तरफ देखा जाए तो रास्तों को भी डायवर्ट किया गया है, जिससे काम काज पर जाने वाले लोगों को लंबा सफर तय करके जाना पड़ रहा है. जिससे वह देरी से अपने काम पर पहुंच रहे हैं. सरकार से लोग अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द किसानो की मांगों को सुन‌ लिया जाए और इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाए.

  • राजनीति के माहिर कमलनाथ बोले- ताउम्र कांग्रेसी रहूंगा

    राजनीति के माहिर कमलनाथ बोले- ताउम्र कांग्रेसी रहूंगा

     

    कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों के बीच नई खबर सामने आई है. सांसद सज्जन वर्मा का कहना है कि कमलनाथ ने कांग्रेस नहीं छोड़ रहे. उन्होंने बताया कि कमलनाथ ने खुद मीटिंग में इस बात को कहा है. सांसद सज्जन सिंह ने कहा कि कमलनाथ के जाने का सवाल ही नहीं उठता. जिस आदमी ने कांग्रेस के साथ 40 साल बिताए हैं, वो ऐसे ही आसानी से पार्टी छोड़कर जा नहीं सकते. वो कांग्रेस के ही रहेंगे.

     

    मतभेद थे-मनभेद नहीं...मान गए कमलनाथ, बोले- ताउम्र कांग्रेसी रहूंगा

    कमलनाथ

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को लेकर अटकलों का दौर जारी है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. कमलनाथ के आवास पर सांसद सज्जन वर्मा सहित कुछ लोगों की दो घंटे की बैठक चली. सज्जन वर्मा का कहना है कि कमलनाथ ने कांग्रेस नहीं छोड़ रहे. उन्होंने बताया कि कमलनाथ ने खुद मीटिंग में इस बात को कहा है.

    सज्जन वर्मा की मानें तो कमलनाथ ने मीटिंग में साफ तौर पे कहा है कि वो कल भी कांग्रेसी थे, वो आज भी कांग्रेसी हैं और वो ताउम्र कांग्रेस में रहेंगे. कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद जरूर था लेकिन मनभेद नहीं है. अब सब सुलझ गया है और वो कांग्रेस को छोड़कर कहीं कहीं नहीं जाएंगे. ऐसे में नकुलनाथ को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थीं, उस पर भी उन्होंने बयान देते हुए कहा कि जब पिता नहीं जाएगा तो बेटा कहां जाएगा कांग्रेस छोड़ के.

    उन्होंने आगे कहा कि जाने का सवाल ही नहीं उठता, जिस आदमी ने कांग्रेस के साथ 40 साल बिताए हैं, वो ऐसे पार्टी छोड़कर जा ही नहीं सकते. वह बहुत जल्दी भोपाल जाकर लोकसभा की तैयारी करेंगे. नुकलनाथ भी कहीं नहीं जाएंगे, वो छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. सज्जन वर्मा का कहना है कि कमलनाथ ने कहा है कि वो मीडिया से बात नहीं करेंगे, कहा, मैं अफवाह का जवाब देने नहीं जाऊंगा, पता नहीं कहां से ये अफवाह उठी है.

    बता दें, कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासत गर्म है. रविवार को भी पूरे दिन कमलनाथ को लेकर सस्पेंस बना रहा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कमलनाथ के बीच बातचीत भी हुई. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ कांग्रेस में रुके रहें, बेटा नकुल बीजेपी जाए, जिसने ट्विटर बायो से कांग्रेस हटाया, वो कांग्रेस को मंजूर नहीं. हालांकि कांग्रेस ये नहीं चाहती कि कमलनाथ को बीजेपी में जाने दिया जाए, जिससे खराब संदेश जाए.

    कांग्रेस को एहसास है कि गांधी परिवार से रिश्तों के बावजूद दिग्गज कमलनाथ के जाने से डैमेज होगा, इसलिए दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाला है और कमलनाथ से बात की. उसके बाद कमलनाथ की नाराजगी दूर करते हुए राहुल गांधी से कमलनाथ का संपर्क कराया गया. कांग्रेस का कमलनाथ को साफ संदेश है कि ऐसा नहीं हो सकता कि पिता कांग्रेस में और बेटा समर्थकों के साथ बीजेपी में रहे. सूत्रों का ये भी कहना है कि कमलनाथ परिवार को लेकर बीजेपी ने ऑपरेशन कमल नहीं चलाया.