शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं किसान, इंटरनेट बंद होने से जनता परेशान

शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं किसान, इंटरनेट बंद होने से जनता परेशान

 

 किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बैठक में सरकार ने किसानों को MSP का नया प्रस्ताव दिया है. इसके बाद किसान नेताओं ने सरकार के प्रस्ताव पर विचार के लिए समय मांगा है और कहा है कि साथियों के साथ चर्चा करने के बाद फैसला लेंगे. किसान आंदोलन (Farmers Protest) की तमाम खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए..

किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं. दूसरी तरफ देखा जाए तो इंटरनेट की सुविधा न होने से जनता परेशान दिख रही है. वहीं, इसका असर रेल और बस सेवा पर भी पड़ रहा है. लोगों का कहना सरकार को किसानों की मांग मानकर जल्दी इंटरनेट शुरू करना चाहिए. इंटरनेट की सुविधा भी अभी तक बंद है, जिससे जनता भी परेशान दिख रही है. उनका कहना है कि अब बच्चों की परीक्षा भी नजदीक है. इंटरनेट न होने से काफी परेशान हो रही है. बसों को लेकर भी हमें रिस्क उठाना पड़‌ रहा है, क्योंकि जिस प्रकार से बसे भर कर चल रही है यह कहीं न कहीं असुरक्षित नजर आ रही है. दूसरी तरफ देखा जाए तो ट्रेने भी कई रद्द कर दी है. आम जनता का कहना है कि जल्द से जल्द इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि हम अपना काम आसानी से कर सकें और दूसरी तरफ देखा जाए तो रास्तों को भी डायवर्ट किया गया है, जिससे काम काज पर जाने वाले लोगों को लंबा सफर तय करके जाना पड़ रहा है. जिससे वह देरी से अपने काम पर पहुंच रहे हैं. सरकार से लोग अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द किसानो की मांगों को सुन‌ लिया जाए और इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाए.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *