Author: Sumesh Sharma

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बनाया लोकसभा चुनाव लड़ने का मन !, कांग्रेस के टिकट पर बठिंडा सीट से हो सकते हैं उम्मीदवार

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बनाया लोकसभा चुनाव लड़ने का मन !, कांग्रेस के टिकट पर बठिंडा सीट से हो सकते हैं उम्मीदवार

     

    चंडीगढ़  : सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर सकते हैं। उनके कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें मना लिया है। उन्होंने खुद भी बीते दिनों अपनी हवेली में लोगों से बातचीत करते हुए भी राजनीति में उतरने की बात कही थी।

     कांग्रेस बलकौर सिंह को बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें अब जब सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई दुनिया में आ चुका है और चरण कौर को भी छुट्टी हो चुकी है तो बलकौर सिंह चुनावी सफर शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी कांग्रेस या मूसेवाला के परिवार ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।

  • कांग्रेस नेता संजय का  पलटवार, कहा- ‘इस्तीफे के बाद निष्कासन की कार्रवाई हुई’

    कांग्रेस नेता संजय का  पलटवार, कहा- ‘इस्तीफे के बाद निष्कासन की कार्रवाई हुई’

     

     

    मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने गुरुवार को दावा किया कि पार्टी से इस्तीफा सौंपने के तुरंत बाद उन्हें निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने अपना संक्षिप्त त्यागपत्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कटाक्ष किया गया है। निरुपम ने पार्टी अध्यक्ष को भेजे पत्र में लिखा है, “मैंने आखिरकार आपकी बहुप्रतीक्षित इच्छा पूरी करने का फैसला किया है और मैं घोषणा करता हूं कि मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, “इस संचार को मेरा त्याग पत्र माना जाए।”

    एक्स पर आज पत्र की कॉपी साझा करते हुए निरुपम ने अपने पोस्ट में लिखा, “ऐसा लगता है कि पार्टी को कल रात मेरा इस्तीफा मिलने के तुरंत बाद उन्होंने मुझे निष्कसित करने का फैसला किया। इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा।” मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाये जाने से नाराज पत्रकार से नेता बने निरुपम बागी हो गए थे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपनी अगली कार्रवाई की घोषणा करेंगे।

    पिछले सप्ताह महा विकास अघाड़ी की सहयोगी पार्टी शिव सेना (यूबीटी) ने इस सीट से अमोल जी कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद निरुपम ने सार्वजनिक रूप से अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने शिव सेना (यूबीटी) और कांग्रेस सीट-बंटवारे पर वार्ताकारों को कड़ी फटकार लगाई थी।

    निरुपम ने कथित तौर पर शिव सेना (यूबीटी) के सामने घुटने टेकने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य प्रमुख पटोले और मुंबई प्रमुख वर्षा गायकवाड़ पर बिना नाम लिए एक घृणित परोक्ष हमला भी किया था। संयोग से, निरुपम (अविभाजित) शिवसेना से दो बार के पूर्व राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व मुंबई उत्तर लोकसभा सांसद हैं। उनके विद्रोह को भांपते हुए राज्य कांग्रेस ने भी उन्हें बुधवार को लोकसभा चुनाव के पार्टी के स्टार प्रचारकों की राज्य सूची से हटा दिया।

  • चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब का उपयोग करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब का उपयोग करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    शराब के परिवहन, भंडारण, खरीद-बिक्री पर प्रशासन की तीखी नजर- जिला चुनाव अधिकारी

    मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब का उपयोग करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    मैरिज पैलेस मालिकों को संबंधित अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना राजनीतिक समारोहों की मंजूरी न देने के निर्देश

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 3 अप्रैल
    जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में शराब के परिवहन, भंडारण, खरीद और बिक्री पर प्रशासन कड़ी नजर रख रहा है और मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यहां जिला प्रशासकीय परिसर में आबकारी विभाग के अधिकारियों और एल-17 लाइसैंस धारकों, शराब की दुकानों के मालिकों, वाइन सैलरो/गोदाम मालिकों, मैरिज पैलेस मालिकों, लाइसैंस प्राप्त रेस्तरां मालिकों आदि के साथ एक बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान, अवैध शराब के उपयोग को रोकने के लिए आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीमें गठित की गई है, जिनके द्वारा जिले भर में शराब की आपूर्ति एवं बिक्री पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा चौकसी के लिए उड़नदस्ते और स्टैटिक सर्विसलैंस टीमें भी गठित की गई है।

    जिला चुनाव अधिकारी ने एल-17 लाइसैंस धारकों, शराब दुकान मालिकों, वाइन सैलर/गोदाम मालिकों, मैरिज पैलेस मालिकों, लाइसैंस प्राप्त रेस्तरां मालिकों से लोकसभा चुनाव के दौरान आर्दश चुनाव संहिता का पालन करने की अपील की।उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री एवं भण्डारण के लिए जो कोटा निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार शराब का रिकार्ड मैनटेन किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अगर कोई शराब की अवैध कार्यवाही में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने मैरिज पैलेस मालिकों को निर्देश दिया कि वह संबंधित अधिकारी की पूर्व मंजूरी के बिना किसी भी राजनीतिक सभा की अनुमति न दें।

    डा. अग्रवाल ने कहा कि किसी भी गोपनीय सूचना के आधार पर या समय-समय पर की जाने वाली छापेमारी के दौरान अवैध शराब या निर्धारित सीमा से अधिक शराब की बिक्री या भंडारण के मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    जिला चुनाव अधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव के दौरान अवैध शराब के उपयोग एवं बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाने हेतु शराब के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के स्टॉक का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने यह भी कहा कि जिले में शराब की आवाजाही पर पूरी निगरानी रखी जाए। उन्होंने पुलिस विभाग की टीमों के साथ-साथ उत्पाद विभाग के अधिकारियों को भी शहर के प्रमुख स्थानों और एंट्री प्वाईंट पर वाहनों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) लखविंदर सिंह, एस.पी. जसरूप कौर बाठ, एडीसीपी आबकारी विभाग के अधिकारी सुखविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

  • आसमान से अजीबोगरीब वस्तु गिरने से मची सनसनी, दो मंजिला घर की छत तोड़कर कमरे में फंसी

    आसमान से अजीबोगरीब वस्तु गिरने से मची सनसनी, दो मंजिला घर की छत तोड़कर कमरे में फंसी

     

    फ्लोरिडा  – अमेरिका से रोचक खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि फ्लोरिडा में एक व्यक्ति के घर पर अचानक आसमान से अजीबोगरीब वस्तु गिरी। इस वस्तु के गिरते ही इस दो मंजिली इमारत की छत में छेद हो गया। ये चीज इतनी अजीब है कि नासा इस चीज के बारे में जांच कर रहा है कि आखिर ये है क्या। इस वस्तु की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनसे पता ही चल पा रहा है कि वास्तविक रूप से इस वस्तु का नाम क्या है। कुछ लोग इसे वस्तु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से गिरा कचरा बता रहे हैं। जिस व्यक्ति के घर में यह वस्तु गिरी उसका नाम अलेजांड्रो है और उसे लगता है कि यह नासा द्वारा 2021 में स्पेस स्टेशन पर भेजे गए कार्गो पैलेट की ओल्ड बैटरी है।

  • BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस,वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी के आरोप बेबुनियाद

     BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस,वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी के आरोप बेबुनियाद

     

    बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी के आरोप बेबुनियाद हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि आतिशी को माफी मांगने के लिए समय दिया था लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी. बीजेपी नेता ने कहा कि आतिशी को डिफामेशन नोटिस भेज दिया गया है और 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है.

     

    इस बार जवाब देना होगा, मांगें माफी... BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस

    आतिशी और वीरेंद्र सचदेवा

    लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है. विपक्षी नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सूबे की आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. बीते दिन ही आप नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि बीजेपी की तरफ से उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया था.

    अब इस मामले पर बीजेपी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता आतिशी पर सबूत देने को कहा है. उनका कहना है कि आतिशी ने जो आरोप बीजेपी पर लगाए हैं वो उसका सबूत दें नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी को सबूत देने के लिए कानूनी नोटिस दिया है. इस बार उन्हें जवाब देना होगा वो भाग नहीं पाएंगी. उन्होंने कहा कि आतिशी को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है.

    आतिशी के आरोप बेबुनियाद

    पत्रकारों से बात करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि झूठ बोलना आम आदमी पार्टी के स्वभाव में है. उन्होंने कहा कि इस बार वो भाग नहीं सकती.

  • PAK सीमा के पास भारतीय वायुसेना युद्धाभ्यास ; गगन शक्ति-2024 के तहत दिखा रही दम, अपना दमखम दिखा रहे राफेल-जगुआर

    PAK सीमा के पास भारतीय वायुसेना युद्धाभ्यास ; गगन शक्ति-2024 के तहत दिखा रही दम, अपना दमखम दिखा रहे राफेल-जगुआर

    भारतीय वायु सेना ने राष्ट्र-निर्माण के लिए कई कदम उठाए हैं, जैसे कि प्रयागराज वायु सेना हवाई क्षेत्र पर सिविल टर्मिनल खोलना और सैन्य बुनियादी ढांचे के दोहरे उपयोग की अनुमति देना. अब भारतीय वायुसेना गगन शक्ति-2024 के तहत बड़े स्तर पर सुरक्षा के मद्देनजर युद्धाभ्यास कर रही है.

    PAK सीमा के पास भारतीय वायुसेना दिखा रही दम, गरज रहे राफेल-जगुआर

    युद्धाभ्यास की तस्वीर

    भारतीय वायु सेना इन दिनों एक नये मिशन पर जुटी हुई है. वायु सेना ने अपने हवाई सैन्य अभ्यास को गगन शक्ति-2024 का नाम दिया है. इस 10 दिवसीय युद्धाभ्यास में देश के सभी वायु सेना स्टेशन बारी-बारी से शामिल हो रहे हैं और अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं. यह अभियान 1 अप्रैल 2024 से शुरू किया गया है. पहले दिन पोखरण स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया.

    गगन शक्ति-2024 नामक इस युद्धाभ्यास में करीब 11 हजार वायु सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. रक्षा मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक इसमें पश्चिमी और उत्तरी दोनों मोर्चे शामिल हैं. इसमें चीन और पाकिस्तान के साथ दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयारी का परीक्षण किया जा रहा है.

    युद्धाभ्यास में शामिल लड़ाकू विमान

    इस युद्धाभ्यास में जिन लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया है, वे हैं- तेजस, राफेल, सुखोई-30, जगुआर, मिराज़ 2000, चिनूक, अपाचे और प्रचंड आदि. इसके अलावा यहां वायुसेना के ट्रांसपोर्ट विमान ग्लोबमास्टर, सी -130 जे सुपर हरक्यूलस, C-295 के करतब भी देखने को मिलेंगे. गगनशक्ति में वायुसेना अपनी हवाई फायरिंग की क्षमता का भी प्रदर्शन करेगी.

  • केरल के वायनाड से राहुल गांधी ने भरा नामांकन, बहन प्रियंका रहीं साथ..

      केरल के वायनाड से राहुल गांधी ने भरा नामांकन, बहन प्रियंका रहीं साथ..

     

    केरल के वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने पर्चा भर दिया है. नामांकन दाखिल करते समय प्रियंका भी राहुल के साथ थीं. इससे पहले उन्होंने वायनाड में रोड शो किया. उनके रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान राहुल ने कहा कि वायनाड के लोगों ने मुझे हमेशा गले लगाया. इस बार भी मुझे उम्मीद है कि वो मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे.

    राहुल गांधी ने भरा नामांकन, बहन प्रियंका रहीं साथ, बोले- वायनाड के लोगों ने हमेशा गले लगाया

    वायनाड में राहुल गांधी का रोड शो

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया. इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद थीं. नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में रोड शो किया.

    उनके रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं. इस दौरान राहुल ने कहा कि मैं 5 साल पहले वायनाड आया था और तब मैं यहां के लिए नया था. मुझे उम्मीद है कि आप मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे. मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा हूं. यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं है.

    राहुल ने कहा कि मुझे वास्तव में वायनाड के लोगों ने गले लगाया. उन्होंने मेरे साथ अपने जैसा व्यवहार किया. वायनाड में हर एक शख्स ने मुझे प्यार, स्नेह, सम्मान दिया और मुझे अपना माना. बता दें कि पिछले चुनाव में यहां से राहुल गांधी ने करीब 5 लाख वोटों के अंतर के साथ बड़ी जीत हासिल की थी. बता दें कि बीजेपी ने यहां से अपने प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को चुनावी मैदान में उतारा है.

  • लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में AAP ने दो और उम्मीदवारों की घोषणा, होशियारपुर से डॉ. राज कुमार और आनंदपुर साहिब से मलविंदर कंग को मिला टिकट

    लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में AAP ने दो और उम्मीदवारों की घोषणा, होशियारपुर से डॉ. राज कुमार और आनंदपुर साहिब से मलविंदर कंग को मिला टिकट

     

    चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं होशियारपुर से राज कुमार चब्बेवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

    इससे पहले आप ने पहली लिस्ट में आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया था उनमें अमृतसर से मौजूदा मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, जालंधर से सुशील रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ बलबीर सिंह शामिल हैं।

    बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। बीते लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां से एक सीट जीती थी। तब संगरूर से भगवंत मान ने जीत हासिल की थी। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान सूबे के मुख्यमंत्री बन गए और उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपीए ने 8 और एनडीए ने 4 सीटें जीती थीं।

    गौरतलब है कि पंजाब की सभी 13 सीटों पर 1 जून को वोटिंग होगी। यह लोकसभा चुनाव के मतदान का आखिरी चरण है। इस वोटिंग के बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

  • मोदी को गले का कैंसर की खबर आते ही भाजपा में मचा हड़कंप

    मोदी को गले का कैंसर की खबर आते ही भाजपा में मचा हड़कंप

     

    नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होना है और उससे पहले ही भाजपा के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबर भावुक कर देने वाली है। दरअसल भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर होने की जानकारी सामने आई है। इस बात की जानकारी खुद भाजपा नेता ने भावुक पोस्ट के माध्यम से दी। मोदी ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अब राजनीति से संन्यास ले लिया है। सोशल मीडिया में उन्होंने लिखा कि पिछले छह महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित हैं।

    कुछ महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई तो कैंसर का पता चला। अभी वे दिल्ली एम्स में चेकअप करा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आज शाम तक सुशील मोदी पटना पहुंच सकते हैं। सुशील मोदी पर BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह जानकर मुझे बहुत पीड़ा हुई है। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रविशंकर प्रसाद ने कहा की चुनाव प्रचार में उनकी कमी खलेगी।

  • जिला चुनाव अधिकारी ने गिनती केन्द्रों का किया दौरा-प्रबंधों का लिया जायजा

    जिला चुनाव अधिकारी ने गिनती केन्द्रों का किया दौरा-प्रबंधों का लिया जायजा

     

    जिला चुनाव अधिकारी ने गिनती केन्द्रों का किया दौरा-प्रबंधों का लिया जायजा

    जालंधर, 2 अप्रैल जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज लोकसभा चुनाव-2024 के लिए गिनती केंद्रों का दौरा किया और किए जा रहे प्रबंधो का जायजा लिया। इस मौके पर ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा और एस.एस.पी. अकुर गुप्ता भी उनके साथ थे। बता दें कि जालंधर लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

    जिला चुनाव अधिकारी ने सरकारी आर्टस और स्पोर्टस कालेज, स्टेट पटवार स्कूल,डायरैक्टर लैंड-रिकार्ड, सरकारी स्पोर्टस स्कूल हास्टल में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम एवं गिनती केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं विशेषकर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को हिदायत दी गई कि भारतीय चुनाव आयोग के मापदण्डों के अनुसार गिनती केन्द्रों पर सुरक्षा, डियूटी पर स्टाफ की तैनाती, ईवीएम की सुरक्षा की पूर्ण प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

    उन्होंने बताया कि जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा 2024 के लिए मतदान के बाद इन स्ट्रांग रूम में ई.वी.एम. और वी.वी.पेट्स मशीनों को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगाए जा रहे है, जिनको सेंट्रल कंट्रोल सैंटर से जोड़ा जाएगा।

    उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में बनाये जा रहे स्ट्रांग रूम एवं गिनती केन्द्रों से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाए।

    जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को चुनाव को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि चुनाव डियूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) लखविंदर सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।