बड़ी खबरः जिस बाईक से अमृतपाल भागा वह दारापुर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

You are currently viewing बड़ी खबरः जिस बाईक से अमृतपाल भागा वह दारापुर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबरः जिस बाईक से अमृतपाल भागा वह दारापुर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 

जालंधरः पंजाब पुलिस का अमृतपाल के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। वहीं महानगर से इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत अमृतपाल जिस बाईक से फरार हुआ था उसे जालंधर से बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके में लावारिस हालत में एक बाइक मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि अमृतपाल इसी बाइक से भागा था, उसे पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि एक दिन पहले यानी मंगलवार को अमृतपाल की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उसका हुलिया बदला हुआ है। उसने दाढ़ी कटवा ली है, पारंपरिक सिख बाणा उतार दिया है और पगड़ी में हैं। शर्ट और जींस में बाइक पर बैठा दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल ब्रेजा कार से नंगल अंबिया गांव पहुंचा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *