Border पार से Gurdaspur में फिर आए हथियार, BSF ने पकड़ा जखीरा,  ड्रोन पर फायरिंग कर खदेड़ा

Border पार से Gurdaspur में फिर आए हथियार, BSF ने पकड़ा जखीरा,  ड्रोन पर फायरिंग कर खदेड़ा

गुरदासपुर : पंजाब में ड्रोन से घुसपैठ का प्रयास लगातार जारी है। देर रात गुरदासपुर सेक्टर के मेटला क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया।

इसके बाद मौके पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने एक पैकेट खेप बरामद की, जिसे ड्रोन से गिराया गया था। इसमें 5 पिस्तौल, 10 पिस्टल मैगजीन, 9 एमएम के 71 राउंड और .311 लिखे 20 गोला-बारूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *