अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल
अमृतसरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूट और छीनाझपटी जैसी वारदातों तो अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते नमक मंडी स्थित सत्तो वाले बाजार में सोमवार रात सामने आया है। यहां लूट की नियत से आए लूटेरों ने करियाना शॉप को लूटने का प्रयास किया बचाव में दुकानदार लुटेरों से भिड़ गया। इस दौरान लुटेरों ने अपने हथियार से फायरिंग कर दी। लूटेरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली बाजार में जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को जा लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना संबंधी जानकारी देते हुए करियाना स्टोर के मालिक ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े 9 बजे के करीब 2 युवक उनकी दुकान पर आए और पैसों को देने की बात करने लगे। उनके हाथ में पिस्टल थी, लेकिन वह लुटेरों के साथ भिड़ गया। इस दौरान एक लुटेरे ने पिस्टल से फायर कर दिया, जो सीधा गली से गुजर रहे एक व्यक्ति को जा लगी। वहीं, लुटेरे मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस बाजार के बाहर से फुटेज खंगाल रही है। घटना पर गेट हकीमां के एडिशनल एसएचओ तरलोक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि एक्टिवा सवारों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।








Leave a Reply