Tag: एक घायल

  • Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

    You are currently viewing Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

    Encounter between police and gangsters in Ludhiana, one injured, two accused arrested, firing at Sindhi Bakery

    Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

     

    लुधियाना: महानगर में पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब बीते दिनों राजगुरु नगर सिंधी बेकरी मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बताया जा रहा है कि इश गोलीबारी में एक बदमाश गंभईर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगमीत सिंह और विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 32 बोर का पिस्टल भी बरामद किया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जानकारी मुताबिक थाना सिटी मोगा के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित दिल्ली कालोनी में गश्त कर रहे थे। सड़क पर एक्टिवा सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेट कर आते दिखे। पुलिस ने शक के आधार पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लुटेरों ने एक्टिवा भगाने की कोशिश की लेकिन स्कूटी स्लिप कर गई। गिरने के बाद अंधेरे का फायदा उठा कर लुटेरे भागने लगे।

    गैंगस्टरों ने पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की दाईं लात पर गोली लगी जबकि दूसरा स्कूटी गिरने के कारण चोटिल हो गया। गैंगस्टरों की पहचान जगमीत सिंह उर्फ मीता निवासी आरा बहोना चौक के रूप में हुई है। पुलिस को बदमाश से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजिन सहित मिला। पिस्टल के चैबर में एक जिंदा रोंद भी बरामद हुआ। दूसरे लुटेरे का नाम विकास कुमार उर्फ कासा निवासी पहाड़ा सिंह चौक के रूप में हुई है।

    जिक्रयोग्य है कि उक्त  आरोपियों द्वारा बीते दिनों एनआरआई की कोठी पर गोलियां भी चलाई गई थी। इसके अलावा उक्त गैंगस्टरों द्वारा मोगा में जन्माष्टमी वाली शाम मोगा में एक कपड़े की दुकान पर भी गोलियां चलाई गई थी। मोगा पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पता लगा है कि जल्द ही लुधियाना पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।

  • बड़ा हादसा; बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त पिकअप से टकराई छात्रों की बाइक, तीन छात्रों की मौत, एक घायल

    बड़ा हादसा; बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त पिकअप से टकराई छात्रों की बाइक, तीन छात्रों की मौत, एक घायल

     

    बहादुरगढ़  : हरियाणा के बहादुरगढ़ में मंगलवार रात जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों की बाइक की पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने लड़कों के शव कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे।

    मृतकों की पहचान मांडौठी गांव के रहने वाले अजीत, सुजीत और कपिल के रूप में हुई है, जबकि मोहित को गहरी चोट आई हैं l अजीत और सुजीत सगे भाई हैं। दोनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन कई सालों से अपने माता-पिता के साथ मांडौठी गांव में ही रह रहे हैं। कपिल भी इसी गांव में अपने मामा के घर रहता था।

    मंगलवार को सुजीत का जन्मदिन था। अजित, सुजीत, कपिल और मोहित एक ही बाइक पर सवार होकर पार्टी करने के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी बाइक पिकअप में जा घुसी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ हालत में उन्हें बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजीत और कपिल 12वीं में पढ़ रहे थे। उनका आज हिंदी का बोर्ड एग्जाम था। वहीं कपिल और मोहित 11वीं कक्षा के छात्र थे। चारों मांडौठी गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल के छात्र थे। इससे पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए।

  • अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

    You are currently viewing अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

    Amritsar: The robbers who came with the intention of robbing the shop opened fire, one injured

    अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

     

    अमृतसरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूट और छीनाझपटी जैसी वारदातों तो अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते नमक मंडी स्थित सत्तो वाले बाजार में सोमवार रात सामने आया है। यहां लूट की नियत से आए लूटेरों ने करियाना शॉप को लूटने का प्रयास किया बचाव में दुकानदार लुटेरों से भिड़ गया। इस दौरान लुटेरों ने अपने हथियार से फायरिंग कर दी। लूटेरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली बाजार में जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को जा लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए करियाना स्टोर के मालिक ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े 9 बजे के करीब 2 युवक उनकी दुकान पर आए और पैसों को देने की बात करने लगे। उनके हाथ में पिस्टल थी, लेकिन वह लुटेरों के साथ भिड़ गया। इस दौरान एक लुटेरे ने पिस्टल से फायर कर दिया, जो सीधा गली से गुजर रहे एक व्यक्ति को जा लगी। वहीं, लुटेरे मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस बाजार के बाहर से फुटेज खंगाल रही है। घटना पर गेट हकीमां के एडिशनल एसएचओ तरलोक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि एक्टिवा सवारों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

  • वृन्दावन के एक होटल में लगी भयंकर आग से दो कर्मचारियों की मौत, एक घायल

    वृन्दावन के एक होटल में लगी भयंकर आग से दो कर्मचारियों की मौत, एक घायल

     

    मथुरा- उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृन्दावन कस्बे में गुरुवार को एक होटल में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई जब कि एक अन्य घायल हो गया।

    पुलिस के अनुसार घायल कर्मचारी बिजेन्दर (50 साल) को गंभीर अवस्था में आगरा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी स्थिति स्थिर बताई जा है। वह आग बुझाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि मृत कर्मचारियों की पहचान 27 वर्षीय उमेश एवं 45 वर्षीय बीरी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बसेरा ग्रुप के वृन्दावन गार्डेन होटल में आज सुबह लगभग 05 बजे आग लग गयी। यह होटल मथुरा वृन्दावन मार्ग पर रामकृष्ण मिशन अस्पताल के पास स्थित है। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग को आधा घंटे से कम समय में ही बुझा लिया गया था। जिस समय आग लगी उस समय दोनों मृत कर्मचारी स्टोर रूम में थे। जिला मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि होटल में अग्निशमन का कोई प्रबंध नही था। इसी कारण उसे 10 अक्टूबर को नोटिस दिया गया था। हाल ही में होटल में इस दिशा में काम शुरू हो गया था, किंतु आग लगने के समय होटल में आग बुझाने के कोई प्रबंध नही थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।

  • जानें कहां पर अस्पताल में चली गोलियां, एक घायल…

    जानें कहां पर अस्पताल में चली गोलियां, एक घायल…

     

     

    नई दिल्ली :  दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया इलाके में होली फैमिली अस्पताल के अंदर गुरुवार रात हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, छात्रों के दो गुट होली फैमिली अस्पताल पहुंचे, जहां उनका आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर एक गुट ने दूसरे पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

    पुलिस को बुलाया गया। अस्पताल परिसर के अंदर स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

    अस्पताल में पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। वे अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

  • अब लुधियाना में चली गोली, जन्मदिन पार्टी कर रहे युवकों ने लोगों पर कर दी गोलियों की बौछार, एक घायल

    You are currently viewing अब लुधियाना में चली गोली, जन्मदिन पार्टी कर रहे युवकों ने लोगों पर कर दी गोलियों की बौछार, एक घायल

    Now bullets fired in Ludhiana, youths doing birthday party fired bullets at people, one injured

    अब लुधियाना में चली गोली, जन्मदिन पार्टी कर रहे युवकों ने लोगों पर कर दी गोलियों की बौछार, एक घायल

     

     

    लुधियानाः पंजाब में अब गोलियां चलना आम बात हो गई है, चाहे फिर गोली जश्न मनाने के लिए चलाई हों या फिर किसी वारदात में चली हो, जिससे लोगों में खौफ पैदा हो गया है। ऐसा ही एक मामला बीती रात लुधियाना में सामने आया, जहां जन्म दिन पार्टी मना रहे कुछ युवकों द्वारा शरेआम फायरिंग कर दी गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बावजूद भी हुल्लड़बाज युवकों द्वारा मोल्ले में खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई है। लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात कुछ युवक विजय नगर में सड़क पर जन्म दिन मना रहे थे। इन युवकों में से कुछ हुल्लड़बाजी करने लगे। मोहल्ले में शोर शराबा सुन लोग घरों से बाहर निकलकर उन्हें समझाने के लिए गए। इस दौरान हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों ने लोगों से बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मामला बढ़ गया। युवकों ने लोगों पर सरेआम फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

    युवकों ने इस कदर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी के लोगों को अपना बचाव करने के लिए इधर-उधर भागना पड़ गया। इसी बीच मोहल्ले के एक युवक की बाजू को छूती हुई गोली निकल गई। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। लोगों ने घरों में छिप कर अपनी जान बचाई। इलाका निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने कर्मसर कॉलोनी और पुनीत नगर पड़ता है। देर रात कुछ युवक जन्मदिन पार्टी मना हुल्लड़बाजी कर रहे थे।