जालंधर में तेज रफ्तार सफारी ने मारी कार को टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

You are currently viewing जालंधर में तेज रफ्तार सफारी ने मारी कार को टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

High speed safari hit the car in Jalandhar, car rider narrowly escaped

जालंधर में तेज रफ्तार सफारी ने मारी कार को टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते बीएसएफ चौक पर उस वक्त एक भीषण हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार कई पल्टियां खाकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कार में सवार दो युवक व एक बच्चा बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि कार सवार युवकों और बच्चे को मामूली चोटों के अलावा कोई बड़ी चोट नहीं आई। टक्कर के बाद वहां हंगामा हो गया। जिसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शांत करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर थाना बारादरी के प्रभारी अनिल कुमार पहुंच गए थे। हालांकि हादसे के बाद दोनों कार चालकों में काफी हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामे को शांत करवा दिया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि सफारी गाड़ी ओवरस्पीड थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *