चोरों ने किया अब यह नया कारनामा रोक दी दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन, केबल काटने की कोशिश- सेवा हुई बाधित
नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन कॉरिडोर के एक सेक्शन पर सेवा बाधित हुई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गई है। बता दें कि दिल्ली में मेट्रो रेल लोगों के लिए यातायात का एक बड़ा साधन है। लाखों लोग हर रोज दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं। डीएमआरसी ने एक ट्वीट कर मजेंटा लाइन की तरफ यात्रा करने वाले लोगों से कहा कि कालिंदी कुंज और ओखला बर्ड सेंचुरी के पास मजेंटा लाइन की सेवा में विलंब हो रही है। अन्य लाइनों पर सेवा सुचारू गति से चालू है। कई लोगों ने ट्विटर पर अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि इस लाइन पर सेवा बाधित होने से उन्हें दिक्कत हुई है।
इस संबंध में डीएमआरसी की तरफ से बताया गया है कि मजेंटा लाइन के पास तार चोरी की कोशिश की गई है। डीएमआरसी की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि कालिंदि कुंज और ओखला बर्ड सेंचुरी के बीच ट्रेन धीमी गति से चल रही है। डीएमआरसी ने बताया कि चोरी के प्रयास के दौरान तार डैमेज हुआ है, जिसकी वजह से परिचालन में देरी हुई है। इसे ठीक करने का काम ऑपरेशनल आवर्स के बाद ही शुरू हो पाएगा।









Leave a Reply