फाजिल्का में जमीनी विवाद के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
फाजिल्काः जिले के अंतर्गत आते गांव लक्खे में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने युवक की बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देती मृतक युवक की बहन वीना ने कहा कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति मक्खन सिंह से जमीन खरीदी थी और सारे पैसे देकर जमीन की रजिस्ट्री करा दी थी, लेकिन उक्त व्यक्ति ने अब भी जमीन पर काम नहीं करने दिया। मृतक युवक की बहन ने कहा कि जमीन पर उनका अधिकार है लेकिन उक्त लोगों ने ऐसा क्यों किया उसके बारे में कोई अंदाजा नहीं। इससे पहले भी वह युवक को 4-5 बार पीट चुका था।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फाजिल्का के डीएसपी सुबेग सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि उनका जमीन विवाद चल रहा था, जिसके चलते थाने में मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है, लेकिन अब इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इस बारे में फिलहाल कोई दावा नहीं किया जा सकता।








Leave a Reply