लुधियाना सिविल अस्पताल में लोगों ने की तोड़फोड़, परिजनों ने डाक्टरों पर लगाए बेटे के शव बदलने और अंग निकालने के आरोप
लुधियानाः महानगर के सिविल अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब कुछ लोगों ने अस्पताल के डाक्रों पर उनके बेटे के शव से अंग निकालने का आरोप लगाया और जमकर तोड़फोड़ की। गुस्साए लोगों ने डाक्टरों के कमरों और वार्डों के शीशे तोड़ दिये। सिविल अस्पताल में हंगामा बढ़ता देख डाक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने लोगों क शांत करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सलेम टाबरी पीरू बंदा इलाका के युवक आयुष सूद बीमार होने के चलते एक निजी अस्पताल में दाखिल था। 1 जनवरी को आयुष की मौत हो गई। उसकी बहनें विदेश में रहती है। बीते दिन वह विदेश से आई हैं तो वीरवार उसका संस्कार करना था। गुरुवार सुबह जब परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेने पहुंचा तो कर्मचारियों ने कहा गया कि उनके बेटे का शव यहां नहीं है। उसे तो ले जाया जा चुका है। इस बात से गुस्साए परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल के दरवाजे, व्हीलचेयर आदि उठा-उठा कर फेंकी। मरीजों और डॉक्टरों ने इधर-उधर भाग कर अपना बचाव किया।
वहीं अस्पताल में हंगामे के बाद सेहत सुविधाएं भी ठप हो गई हैं। अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी बंद कर दी गई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर और नर्से हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने के बाद मरीज परेशान हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां कहा कि शव बदलने का मामले सामने आया है। बड़ी लापरवाही है। इस मामले में जो भी आरोपी हुआ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है।








Leave a Reply