जालंधर नार्थ के विधायक बावा हेनरी ने किया थाना 8 का घेराव ,जानिए क्या है वजह

जालंधर नार्थ के विधायक बावा हेनरी ने किया थाना 8 का घेराव ,जानिए क्या है वजह

थाना आठ के बाहर लगने लगे आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद के नारे

 

 

रवि सैनी को समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ थाना 8 पहुंचे बावा हेनरी

 

MBD NEWS;: (सुमेश शर्मा) जालंधर नार्थ हल्के में कांग्रेस पार्टी के पार्षद पति रवि सैनी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है आरोप है कि पार्षद ने सरकार की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके वहाँ जिम बना डालने की बात कही जा रही है। सरकारी आदेशों के बाद जहां कांग्रेसी पार्षद रिशा सैनी के पति रवि सैनी को थाना 8 की पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है,रवि के खिलाफ थाना आठ में धारा 447,420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जिसकी आज पुलिस ने गिरफ़्तारी डाल दी है,इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि रवि सैनी ने जिस सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके जिम बनाया था उसे आने वाले दिनों में तहसीलदार को साथ लेकर क़ब्ज़ा भी छुड़वाया जाएगा। इस केस में दूसरी ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके रजिस्ट्री करने में भूमिका जिन लोगों ने निभाई है उनको भी पर्चे में नामज़द करने की तैयारी की जा रही है। वही कांग्रेस के विधायक बावा हेनरी अपने समर्थकों के साथ थाना 8 में पहुंच चुके है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *