देशभर में 5 दिन तक बंद रहेगी Passport Service, जानिए क्या है वजह?
एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि तकनीकी रखरखाव के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल 2 बजे (29.8.2024) से 6 बजे (2.9.2024) तक अनुपलब्ध रहेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान पोर्टल की सेवा उपलब्ध नहीं होगी, जिससे नागरिकों, MEA, RPO, BOI, ISP, DOP और पुलिस अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की नियुक्तियाँ स्वचालित रूप से रीशेड्यूल की जाएंगी और आवेदकों को सूचित किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस बंदी का असर पासपोर्ट सेवा केंद्रों, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों और विदेश मंत्रालय पर भी पड़ेगा।











