जालंधर में बेखौफ अपराधी, लम्मा पिंड चौक के पास खड़ी 6 कारों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस
जालंधरः पंजाब में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। शहर में हो रही वारदातों के कारण जहां आम जन में काफी दहशत पाई जा रही है। वहीं बीती रात महानगर के अंतर्गत आते लम्मा पिंड चौक देर रात शरारतीतत्वों ने खड़ी करीब 6 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये। बताया जा रहा है चड्ढा स्वीट शाप के पास स्थित एक पार्क के पास गाड़ियां खड़ी थीं, जहां मंगलवार देर रात शरारतीत्वों द्वारा शीशे तोड़ दिये गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
घटना की जानकारी देते एक कार के मालिक राहुल शर्मा ने बताया कि रोज की तरह कल रात भी गाड़ी पार्क की थी। यहां पर तकरीबन 5 लोग रोजाना गाड़ी पार्क करते हैं। सुबह करीब 5:30 बजे गाड़ी साफ करने पहुंचा तो देखा कि सभी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर थाना रामामंडी की पुलिस पहुंची। 6 गाड़ियां हैं, जिनके शीशे टूटे हुए मिले हैं।
उन्होंने कहा कि गाड़ियों के मालिकों की शिकायत ले ली है। आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और उसे खंगालना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों में एक युवक पत्थर बाजी करता दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिस का मानना है कि यह एक व्यक्ति का काम नहीं है। पुलिस दूसरे एंगल पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।








Leave a Reply