पंजाब विधानसभा बजट सेशनः दूसरे दिन अवैध माइनिंग पर हुआ जमकर बवाल, आप विधायक बोले कैप्टन के पास 10 पेज की लिस्ट… पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में बजट सेशन के दूसरे दिन अवैध माइनिंग के मामले में जमकर बवाल हुआ। वहीं खन्न मंत्री ने माइनिंग माफिया पर कार्ररवाई का मुद्दा उठाया, वहीं आप विधायक अमन अरोड़ा ने सत्र में बोलते कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस विधानसभा में 10 पजे की लिस्ट बताई थी। जिसके बाद कांग्रेस दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास लिस्ट है तो पहले उन्हें ही पकड़कर पूछताछ की जानी चाहिए और उसके बाद जिन लोगों के नाम शामिल हैं उनको गिरफ्तार करना चाहिए।
बजट सत्र में बोलते हुए आप विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सदन में कहा था कि उनके पास 10 पेज की लिस्ट है, जिनमें रेत की खड्ड ठेके पर लेने वालों के नाम हैं। मैं एक मिनट में इनका नाम ले सकता हूं। अरोड़ा ने मंत्री से पूछा कि क्या उन्हें ऐसी कोई लिस्ट मिली है। मंत्री बैंस ने कहा कि बजट के बाद वह इसके बारे में बताएंगे। विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर आपके पास कोई फैक्ट है तो उनको लाकर इंटेरोगेट करो। यह काम कैप्टन अमरिंदर सिंह से शुरू करो। फिर पता चलेगा कि सरकार की इच्छाशक्ति कितनी है?। उन्होंने कहा कि पंजाब के आगे इस तरह की स्टेटमेंट नहीं करनी चाहिए।
वहीं सत्र में खनन मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि इस वक्त मार्केट में रेत का रेट औसतन 26 से 28 रुपए और बजरी का 29 से 30 रुपए है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की पॉलिसी के हिसाब से 7 ब्लॉक दिए गए थे, उसमें भी 3 बंद पड़े हैं। इसके बावजूद 16 मार्च से 22 जून 2022 तक 30 करोड़ 8 लाख आमदनी हुई है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ 277 केस दर्ज किए जा चुके हैं। खनन मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने साढ़े 5 रुपए फुट रेट तो कह दिया लेकिन मिला नहीं।








Leave a Reply