सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोल्डी बराड़ का एक ओर साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे
लुधियानाः लुधियाना पुलिस को इस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पटियाला के भादसों इलाके में रहने वाले जसकरण सिंह उर्फ करण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। जसकरण सिंह को बलदेव चौधरी उर्फबल्लू को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जसकरण कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका है। उसे बलदेव चौधरी तक हथियार पहुंचाने की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सौंपी थी। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। जसकरण सिंह के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लारैंस बिश्नोई के साथ संबंध होने की भी बात सामने आई है।
जानकारी अनुसार, सीआईए टू के प्रभारी इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि कुछ समय पहले पुलिस ने बलदेव चौधरी उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से पुलिस ने हथियार बरामद किए थे और उसके एक साथी अंकित शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला था कि आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नजदीकी और सहपाठी है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई कि आरोपी के पास हथियार कहां से आए।
पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि आरोपी गोल्डी बराड़ के संपर्क में कैसे आया और हथियार सप्लाई करने के लिए बलदेव चौधरी और वह एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए। जिक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। तरह तरह के गैंगस्टरों को पुलिस गिरफ्त में ले चुकी है।








Leave a Reply