मनाली में सुबह-सुबह चली गोली, होटल में पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देख पति ने गोली से उड़ाया, खुद को भी मारी गोली, पत्नी गंभीर घायल

You are currently viewing मनाली में सुबह-सुबह चली गोली, होटल में पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देख पति ने गोली से उड़ाया, खुद को भी मारी गोली, पत्नी गंभीर घायल

Shot fired in Manali early morning, seeing wife with other man in hotel, husband shot, shot himself, wife seriously injured

मनाली में सुबह-सुबह चली गोली, होटल में पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देख पति ने गोली से उड़ाया, खुद को भी मारी गोली, पत्नी गंभीर घायल

 

 

मनालीः पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां एक होटल में गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के दोस्त को गोली मारी और फिर अपने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि यहां दिल्ली की दो महिलाओं ने एक होटल को लीज पर ले रखा था और बीती रात दोनों महिलाओं ने अपना एक दोस्त डिनर पर बुलाया।

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह मनाली के होटल में गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंची तो वहां दो लोग गोली लगने से अचेत हालत में पड़े थे, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। होटल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मनाली पुलिस ने डीएसपी हेम राज वर्मा की अध्यक्षता में जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और होटल को सील कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक शुरू गांव में दो महिलाओं ने ये होटल लीज पर लिया हुआ है. बीती रात एक महिला ने अपने पुरुष मित्र को होटल में बुलाया था, इस बीच सुबह महिला का पति भी होटल पहुंच गया. पति ने कमरे में मौजूद अपनी पत्नी और उसके पुरुष मित्र को गोली मार दी और फिर भी खुद को भी मार ली. महिला के पुरुष मित्र और पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले में अवैध संबंधों को लेकर भी जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *