हाजीपुर से पीरनिगाहे माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 3 की मौत, 6 घायल
ऊनाः बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हुए एक सड़क हादसे के दौरान पंजाब के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु गढ़शंकर के अंतर्गत आते हाजीपुर से हिमाचल के पीरनिगाहे माथा टेकने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। दोनों मृतकों की पहचान राजेश व मनोहर लाल निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार होशियारपुर के अंतर्गत आते हाजीपुर से 9 श्रद्धालु एक ट्रैक्टर-ट्राली पर हिमाचल में पीर निगाहे में माथा टेकने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होने के कारण हादसे का शिकार हो गए जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी अनिल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है । जिनमें से मारे गए दो व्यक्तियों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है, जबकि एक की पहचान की जा रही है।








Leave a Reply