फिल्लौर में पंजाब पुलिस अकैडमी ड्रग रैकेट मामले में रिमांड के बाद जेल भेजे गए सभी आरोपी

You are currently viewing फिल्लौर में पंजाब पुलिस अकैडमी ड्रग रैकेट मामले में रिमांड के बाद जेल भेजे गए सभी आरोपी

All the accused sent to jail after remand in the Punjab Police Academy drug racket case in Phillaur

फिल्लौर में पंजाब पुलिस अकैडमी ड्रग रैकेट मामले में रिमांड के बाद जेल भेजे गए सभी आरोपी

 

फिल्लौरः फिल्लौर पुलिस अकादमी में चल रहे नशे के रैक्ट का पर्दाफाश होने के बाद, नशे की दलदल में फंसे पुलिसकर्मियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं इस मामले में पकड़े गए सभी 7 पुलिस कर्मियों को अदालत ने 2-2 दिन के पुलिस रिमांड के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जिक्रयोग्य है कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को अकादमी के वायरलेस आप्रेटर को भी गिरफ्तार किया था।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने रिमांड पर लिए पुलिस कर्मियों से पूछताछ के बाद उनके संपर्क में रहने वाले दर्जन भर से ज्यादा लोगों को बुलाकर पूछताछ की। इस पूछताछ में क्या निकला इस बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। फिल्लौर पुलिस अकादमी में बीते दिनों नशे के खेल का पर्दाफाश हुआ था। एक पुलिसकर्मी ने शिकायत की थी जिसके बाद इस मामले में पर्त दर पर्त खुलती गई थी। अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर उन पर केस दर्ज किया जा चुका है। नशा लेने के कारण एक सिपाही की मौत भी हो चुकी है।

वहीं मृतक हवलदार हरमन बाजवा के परिवार वालों ने बताया कि आरोपियों के लिए गए रिमांड के बाद हरमन की एक स्विफ्ट कार, 2 एक्टिवा स्कूटरी जो शक्ति के पास गिरवी पड़े हैं, वह बरामद किए जाने थे। इसके इलावा एक सिपाही ने अपने बयानों में बताया कि वह शक्ति से अब तक 10 से 12 लाख का चिट्टा लेकर पी चुका है जिसके रुपए उसने शक्ति के खाते में डलवाए हैं। स्थानीय पुलिस ने आरोपी पुलिस मुलाजिमों की सीधे तौर पर मदद करते हुए न तो मृतक हवलदार की कार और स्कूटरियां बरामद कीं और न ही सिपाही के 10 से 12 लाख रुपए मात्र एक फॉयल पेपर और एक पन्नी उनसे बरामद कर अदालत में पुलिस ने पेश कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *