लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आकर 2 नौजवान की मौत 5 घायल
लुधियानाःमहानगर के अंतर्गत आते पायल इलाके में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब बीते दिनों आई तेज आंधी के कारण टूटे पड़े शेड को ठीक कर रहे दो युवक हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गए जिससेदोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं दोनों मृतकों की पहचान 25 वर्षीय हरवीर सिंह और47 वर्षीय कुलजीत सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार कस्बा पायल के नजीदक बीते दिनों चली तेज आंधी के कारण टूटे पड़े एक शेड की मरम्मरत काम काम चल रहा था, इसी दौरान शेड के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से हरवीर और कुलजीत हाईवोल्टेज की तारों की चपेट में आ गए। जिसके बाद उनको बचाने आए पांच अन्य मजदूर भी करंट की चपेट में आ गए जिससे हरवीर और कुलजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक 5 मजदूर करंट से झुलस गए। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी मौके पर पहुंचे चौकी रौणी के थाना प्रभारी परगट सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल खन्ना में रखवा दिया है। वहीं दोनों मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।








Leave a Reply