हिमाचल विधानसभा के मेन गेट और चारदीवारी पर लगे खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप
धर्मशालाः हिमाचल प्रदेश शीतकालीन विधानसभा के मुख्य गेट पर रविवार सुबह खालिस्तान समर्थकों के झंडे और दीवारों पर स्लोगन दिखने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी धर्मशाला के स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी, इसके बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के बाद झंडे हटा दिए। बता दें कि, सिख फॉर जस्टिस संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल के सीएम को खत लिखते हुए खालिस्तानी झंडे लगाने की धमकी दी थी। पन्नू ने खत में धमकी देते हुए कहा था कि वह शिमला में जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान का झंडा फहराएगा।
घटना पर कांगड़ा के एसपी कुशल शर्मा ने इस मामले पर कहा कि यह घटना देर रात या बड़े सवेरे हुई है। पुलिस ने फौरन विधानसभा गेट से खालिस्तानी झंडे हटवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि यह किसी पंजाब से आए यात्री की हरकत हो सकती है।
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और धर्मशाला एसडीएम शिल्पी वेकटा भी मौके पर पहुंची। शिल्पी बेक्टा ने कहा कि हमें हिमाचल विधानसभा की दीवारों के विरूपण होने की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये झंडे किसने और क्यों लगाए है।








Leave a Reply