मोहाली जिला परिषद चेयरपर्सन के पति गुरध्यान सिंह की कार नहर में गिरी, डूबने से हुई मौत

You are currently viewing मोहाली जिला परिषद चेयरपर्सन के पति गुरध्यान सिंह की कार नहर में गिरी, डूबने से हुई मौत

Mohali Zilla Parishad chairperson’s husband Gurdhyan Singh’s car fell into the canal, died due to drowning

मोहाली जिला परिषद चेयरपर्सन के पति गुरध्यान सिंह की कार नहर में गिरी, डूबने से हुई मौत

 

रूपनगरः रूपनगर के अंतर्गत आते भयोरा पुल के पास शनिवार सुबह 9 बजे के करीब उस उस समय दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक कार चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी कार भाखड़ा नहर में गिरा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने कार नहर में गिरते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिए और कार के डूबने से पहले कार के पास जाकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन कार के शीशे नहीं खुल पाए। जिसके बाद चालक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान मोहाली निवासी गुरदयान सिंह के रूप में हुई।

जानकारी अनुसार पुलिस को मृतक की कार से जिला परिषद लिखी हुई झंडे और कांग्रेस पार्टी की कुछ तख्तियां भी बरामद हुई है। पुलिस की तरफ से मृतक की लाश को रूपनगर के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। और मृतक के परिजनों सूचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि नहर में गाड़ी फेंक आत्महत्या करने वाला मृतक गुरध्यान सिंह थ्याली पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का नजदीकी था और उसकी पत्नी जसविंदर कौर जिला परिषद मोहाली की चेयरपर्सन है। नहर से कार को बाहर निकालने पर शव को गाड़ी से निकाला गया। सूत्रों के मुताबिक गुरध्यान सिंह थ्याली डिप्रेशन में थे। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी जगजीत सिंह जल्ला के नेतृत्व में कार को बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी गोताखोर सुरेश कुमार ने बताया सुबह जब वह भाखड़ा नहर के पुल के बीच टहल रहा था तो अचानक एक तेज रफ्तार कार उसकी तरफ आई है और उसको टक्कर मारने की कोशिश की। उसने अपना किसी तरह बचाव किया है। इसके बाद कार चालक ने पुल क्रास करते ही नहर के साथ वाली कच्ची पगडंडी पर कार ले जाकर नहर में गिरा दी। नहर में कार गिरने के बाद की वीडियो फुटेज गोताखोरों ने ही मौके पर बनाई। गोताखोरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *