Tag: मचा हड़कंप

  • तिरुपति में कई होटलों को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप

    तिरुपति में कई होटलों को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप

    तिरुपति : फ्लाइट्स और स्कूल-कॉलेजों के बाद अब होटलों को बम (Bomb threats) की धमकी मिली है। तिरुपति (tirupati) के कई होटलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। इन ईमेल में कथित ड्रग तस्करी (drug mafia) नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक के नाम का जिक्र है, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और ईडी ने गिरफ्तार किया था। धमकियों के जवाब में, पुलिसकर्मियों गहन तलाशी ली, जिससे यह पता चला की यह धमकी एक अफवाह थी। पुलिस अब इन धमकियों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। तिरुपति में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आते हैं इसलिए यहां का होटल बिजनेस काफी अच्छा है।

    Many hotels in Tirupati received bomb threats : तिरुपति के लीलामहल, कपिलतीर्थम और अलीपिरी के पास तीन निजी होटलों को ईमेल के जरिए धमकियां मिली थीं। ईमेल में कथित तौर पर ड्रग माफिया जाफर सादिक का भी नाम लिया गया है। बता दें एक दिन पहले ही 85 विमानों को उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें एअर इंडिया के 20 विमान शामिल थे। जिन विमानों को धमकी मिली थी, उनमें 20 इंडिगो, 20 विस्तारा और 25 अकासा की उड़ानें शामिल थीं।

    दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की विभिन्न टीमें उड़ानों पर जारी खतरों को लेकर एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। एक हफ्ते से भी कम समय में 170 से अधिक उड़ानों को बम की धमकी मिली है। इस बीच, सरकार एयरलाइनों को बम की धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है।

  • भूमी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप, फंदे से लटके मिले तीनों के शव

    भूमी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप, फंदे से लटके मिले तीनों के शव

     

    अमरावती : आंध्र प्रदेश के वाईएसआर (कडप्पा) जिले में स्थानीय राजस्व अधिकारियों द्वारा उनके भूमि रिकॉर्ड के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली।

    47 वर्षीय सुब्बा राव, जो कि एक बुनकर हैं, उनकी पत्नी और बेटी ने अपना जीवन समाप्त कर लिया। वे आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलाव के बाद अपनी तीन एकड़ जमीन बेचने में असमर्थ थे। यह चौंकाने वाली घटना शनिवार को वोंटिमिट्टा मंडल के कोठा माधवरम में घटी।

    पद्मावती (41) और उनकी बेटी विनय (17) को उनके घर पर लटका हुआ पाया गया। सुब्बा राव ने उसी गांव में ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। परिवार अपनी तीन एकड़ ज़मीन नहीं बेच पाने से परेशान था। आधिकारिक रिकॉर्ड में स्वामित्व बदल दिया गया था।

    सुब्बा राव ने लिखा कि राजस्व अधिकारियों ने उन्हें धोखा दिया और उनके पास अपना जीवन समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • जालंधर के सिविल अस्पताल के पास मिली अधजली गली-सड़ी लाश, मचा हड़कंप

    You are currently viewing जालंधर के सिविल अस्पताल के पास मिली अधजली गली-सड़ी लाश, मचा हड़कंप

    Half-burnt and rotten dead body found near Jalandhar Civil Hospital, created panic

    जालंधर के सिविल अस्पताल के पास मिली अधजली गली-सड़ी लाश, मचा हड़कंप

    जालंधरः महानगर में सिविल अस्पताल के पास अधजली अवस्था में गला-सड़ा शव मिलने से हड़कंप मचने का मामला सामने आया है। लाश की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े तक पड़ गए थे। लाश सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड की बैक साइड पर ऑक्सीजन प्लांट के पास झाड़ियों में पड़ी हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को 72 घंटे शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है उसकी बाजू और मुंह जला हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि लाश बारे में उनके पास सूचना सिविल अस्पताल के एसएमओ ऑफिस से आई थी। इसके बाद अस्पताल के बैक साइड पर जाकर लाश को कब्जे में लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह के डैड बॉडी की कंडीशन थी, उससे ऐसा लगता है कि यह लाश 8 से 10 दिन पुरानी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाश के बारे में सबसे पहले अस्पताल के सिक्योरिटी स्टाफ तो पता चला था। राउंड के दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड की बैक साइड पर लाश देखी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एसएमओ ऑफिस को और एसएमओ ऑफिस ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुहंची पुलिस द्व्रारा इस मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    You are currently viewing जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    Jalandhar: Police raided the surrounding areas of Kazi Mandi, created a stir

    जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

     

    जालंधरः डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत मंगलवार सुबह महानगर के अधीन आते काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार के पर यह कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल को देख काजी मंडी तथा आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इन इलाकों नशे की बिक्री हो रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सारे इलाके को चारों और से नाकाबंदी कर घेर लिया गया है। इस दौरान 300 के करीब पुलिस कर्मियों सहित डीसीपी जसकरण सिंह तेजा, पुलिस कमिश्नर, एसीपी सीआईए स्टाफ, एसीपी सैट्रल सहित अलग-अलग थानों के एसएचओ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इस दौरान 99 के करीब लोग जिनपर पहले से मामले दर्ज हैं उनके घरों में छापेमारी की गई। इस सर्च में पुलिस को कई घरों से नशीले प्रदार्थ बरामद हुए हैं। इसे पुलिस कमिश्नर का कहना है कि शहर में लगातार ऐसे ही सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे और नशा बेचने वालो के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि शहर में नशा कारोबारी काफी फल-फूल रहे हैं। आए दिन नशे के ओवरडोज से नौजवानों की मौतें हो रही हैं, लूट व अन्य वारदातों की घटनाएं हो रही हैं, जिन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आज शहर के काजी मंडी इलाके में भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की है।

  • पहले देवी मंदिर में की परिक्रमा, फिर ब्लेड से जीभ काट चौखट पर चढ़ा दी, मचा हड़कंप

    पहले देवी मंदिर में की परिक्रमा, फिर ब्लेड से जीभ काट चौखट पर चढ़ा दी, मचा हड़कंप

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संपत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

     

    devi temple, up, india news

    तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
    • कौशांबी जिला में कड़ा धाम थाना क्षेत्र का है मामला
    • गंगा स्नान के बाद पत्नी के साथ पूजा के लिए आया था मंदिर
    • परिक्रमा के बाद लौटते वक्त पत्नी ने काट ली थी जीभ

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला में कड़ा धाम थाना क्षेत्र के तहत मां शीतला मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने शनिवार (10 सितंबर, 2022) को अपनी जीभ काटकर मंदिर की चौखट पर चढ़ा दी। पुलिस ने इसके बाद घायल श्रद्धालु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

    थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी संपत (38) पत्नी बन्नो देवी के साथ शनिवार को मां शीतला के दर्शन करने आया था। गंगा स्नान करने के बाद संपत ने अपनी पत्नी के साथ शीतला मां के दर्शन पूजन किये। तिवारी के अनुसार, दंपती ने मंदिर की परिक्रमा की और लौटते वक्त संपत ने साथ लाये ब्लेड से अपनी जीभ काटकर मंदिर की चौखट पर चढ़ा दी।

    इस घटना के बाद मंदिर में अन्य श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संपत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    संपत की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार रात उसके पति ने शीतला माता के दर्शन की इच्छा जताई थी। इसी सिलसिले में दोनों ने आज गंगा स्नान के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की, लेकिन उसके पति ने अचानक इस घटना को अंजाम दिया।

  • ​फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह के बुत के पास लिखे खालिस्तानी नारे, मचा हड़कंप

    You are currently viewing ​फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह के बुत के पास लिखे खालिस्तानी नारे, मचा हड़कंप

    Khalistani slogans written near the statue of Shaheed Bhagat Singh in Ferozepur created a stir

    ​फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह के बुत के पास लिखे खालिस्तानी नारे, मचा हड़कंप

     

     

    फिरोजपुरः पंजाब में खालिस्तान के बहाने लगातार माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही है। अब फिरोजपुर के मुदकी कस्बे के एक गांव से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास खालिस्तानी नारे लिखे मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार गांव की सड़क पर शहीद भगत सिंह के बुत के पास यह नारे लिखे गए हैं। इसका पता चलते ही फिरोजपुर पुलिस तुरंत मौके पर वहां पहुंची। जिसके बाद इन खालिस्तानी नारों को मिटा दिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जा रही है और नारे लगाने वालों की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले फिरोजपुर में डीआरएम ऑफिस के बाहर खालिस्तानी नारे लिखे जा चुके हैं। फिरोजपुर के अलावा फरीदकोट, संगरूर, जालंधर, होशियारपुर सहित राज्य के अन्य जिलों में भी ऐसे नारे लिखे जा चुके हैं। आए दिन ये नारे लिखने वाले शरारती तत्व इस घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस इन पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस का दावा है कि इसके पीछे प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस है। जो रुपयों का लालच देकर ऐसे नारे लिखवा रहा है।

  • हिमाचल विधानसभा के मेन गेट और चारदीवारी पर लगे खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप

    You are currently viewing हिमाचल विधानसभा के मेन गेट और चारदीवारी पर लगे खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप

    Khalistan flags on the main gate and boundary wall of Himachal Assembly, created a stir

    हिमाचल विधानसभा के मेन गेट और चारदीवारी पर लगे खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप

     

    धर्मशालाः हिमाचल प्रदेश शीतकालीन विधानसभा के मुख्य गेट पर रविवार सुबह खालिस्तान समर्थकों के झंडे और दीवारों पर स्लोगन दिखने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी धर्मशाला के स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी, इसके बाद  प्रशासन ने स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के बाद झंडे हटा दिए। बता दें कि, सिख फॉर जस्टिस संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल के सीएम को खत लिखते हुए खालिस्तानी झंडे लगाने की धमकी दी थी। पन्नू ने खत में धमकी देते हुए कहा था कि वह शिमला में जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान का झंडा फहराएगा।

    घटना पर कांगड़ा के एसपी कुशल शर्मा ने इस मामले पर कहा कि यह घटना देर रात या बड़े सवेरे हुई है। पुलिस ने फौरन विधानसभा गेट से खालिस्तानी झंडे हटवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि यह किसी पंजाब से आए यात्री की हरकत हो सकती है।

    वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और धर्मशाला एसडीएम शिल्पी वेकटा भी मौके पर पहुंची। शिल्पी बेक्टा ने कहा कि हमें हिमाचल विधानसभा की दीवारों के विरूपण होने की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये झंडे किसने और क्यों लगाए है।

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर फिर कोरोना विस्फोट, बर्मिंघम से लौटी फ्लाईट के 25 यात्री मिले कोरोना पाजिटिव, मचा हड़कंप

    अमृतसर एयरपोर्ट पर फिर कोरोना विस्फोट, बर्मिंघम से लौटी फ्लाईट के 25 यात्री मिले कोरोना पाजिटिव, मचा हड़कंप

    Corona explosion again at Amritsar airport, 25 passengers of flight returned from Birmingham found corona positive, stirred up

    अमृतसर एयरपोर्ट पर फिर कोरोना विस्फोट, बर्मिंघम से लौटी फ्लाईट के 25 यात्री मिले कोरोना पाजिटिव, मचा हड़कंप

     

    अमृतसरः पिछले दो दिनों से लगातार अमृतसर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को कोरोना पाजिटिव पाए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर से आई फ्लाईट के करीब 25 यात्री कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद एयरपोर्ट पर दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 195 यात्री सवार थे और फ्लाइट दोपहर 12 बजे श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची थी, जहां सभी के आरटीपीसीआर टेस्ट हुए, जिसमें से करीब 25 यात्रियों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है।

    जानकारी अनुसार शुक्रवार को इटली से आने वाले 285 यात्रियों में से 175 की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। वहीं वीरवार को भी करीब इटली से लौटे 125 यात्री कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इतनी बड़ी संख्या यात्रियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं एयरपोर्ट पर भी दहशत का माहौल है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एयरपोर्ट अथारिटी ने स्पाइस जेट हेल्थ लैब से करार खत्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा विदेश से आने वाले यात्रियों के कोरोना टेस्ट के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ने इस लैब से करार किया था। अब अमृतसर की निजी भसीन लैब द्वारा यात्रियों की टेस्टिंग की जा रही है।

    जिक्रयोग्य है कि स्पाइस जेट हेल्थ लैब की प्रमाणिकता पर संशय था। इनमें से 75 लोगों के पुन: टेस्ट करवाए गए। इनमें से कुछ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसे में एयरपोर्ट अथारिटी ने लैब से नाता तोड़ दिया है। स्पाइस जैट लैब द्वारा अमृतसर एयरपोट पर 65 मशीनें इंस्टाल की गई थीं। बताया जा रहा है कि ये छोटी मशीनें कोरोना टेस्ट के लिए पर्याप्त नहीं थी।