Hoshiarpur में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी कार, 1 की Death, 2 घायल
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारमों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की व्यक्ति की पहचान हरजीत सिंह (55) गांव हरदो खानपुर निवासी के रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए अस्पताल में उपचाराधीन कार चला रहे ड्राइवर ने बताया कि वह होशियारपुर के एक निजी अस्पताल से किसी रिश्तेदार की खबर लेकर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान जब वह टांडा रोड पर स्थित लाजवंती पुल के पास पहुंचे तो अचानक से एक आवारा पशु कार के सामने आ गया जानवर को बचाने के चक्कर में उसने गाड़ी का स्टीयरिंग घुमाया तो कार बेकाबू होकर पुल के नीचे गहरी खाई जा गिरी।
कार चालक ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए और कार सवार हरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। फिलहाल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply