Tag: 2 घायल

  • जालंधर में सीआईए स्टाफ और गैंगस्टरों के बीच हुई  मुठभेड़, 2 घायल

    जालंधर में सीआईए स्टाफ और गैंगस्टरों के बीच हुई  मुठभेड़, 2 घायल

    जालंधर में सीआईए स्टाफ और गैंगस्टरों के बीच हुई  मुठभेड़, 2 घायल

    जालंधर : महानगर जालंधर में आज सुबह सीआईए स्टाफ और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई है। घटना में दो गैंगस्टर जख्मी हुए हैं। दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखते हैं। आरोपी जालंधर पुलिस के एक पुराने केस में वांडेट थे। ये एनकाउंटर सिटी पुलिस ने वडाला चौक के पास किया है। फिलहाल क्राइम सीन पर सिटी पुलिस की टीमें भेज रही हैं।

    दोनों गैंगस्टरों की पहचान बलराज सिंह उर्फ बल्लू पुत्र सरबजीत सिंह, निवासी गाँव सुराखपुर, थाना फत्तू ढींगा, जिला कपूरथला और पवन कुमार पुत्र बलवीर राम, निवासी गाँव जंडियाला मंजकी, थाना सदर जालंधर के रूप में हुई है।

    प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी जालंधर में बड़ी वारदात की फिराक में थे। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर सीधी गोलियां चलाई थी, जिसके बाद सीआईए स्टाफ सिटी की टीम ने जब जवाबी कार्रवाई की तो आरोपियों के पैरों पर गोलियां लग गईं। घायल गैंगस्टरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

     

    यह गैंगस्टर वडाला चौक के पास छिपे हुए थे। पुलिस को इसकी खबर मिलते ही पुलिस टीमें जब विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंची तो गैंगस्टरो ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दी गईं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम द्वारा ये एनकाउंटर किया गया है।

     

    पुलिस के आरोपियों के पास से सफेद रंग की हुंडई i20 कार समेत 03 पिस्टल .32 बोर, 12 कारतूस, 01 पिस्टल 9mm और 1 कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना भार्गो कैंप जालंधर में एफआईआर नंबर 08 दिनांक 15-01-2025 धारा 221, 132, 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS), 25/27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Hoshiarpur में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी कार, 1 की Death, 2 घायल

    You are currently viewing Hoshiarpur में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी, 1 की Death, 2 घायल

    Horrific road accident in Hoshiarpur, went out of control and fell under the bridge, 1 dead, 2 injured

    Hoshiarpur में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी कार, 1 की Death, 2 घायल

    • होशियारपुर : होशियारपुर के टांडा रोड पर पड़ते भंगी चोल के पास उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब यहां मारुति स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारमों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की व्यक्ति की पहचान हरजीत सिंह (55) गांव हरदो खानपुर निवासी के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए अस्पताल में उपचाराधीन कार चला रहे ड्राइवर ने बताया कि वह होशियारपुर के एक निजी अस्पताल से किसी रिश्तेदार की खबर लेकर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान जब वह टांडा रोड पर स्थित लाजवंती पुल के पास पहुंचे तो अचानक से एक आवारा पशु कार के सामने आ गया जानवर को बचाने के चक्कर में उसने गाड़ी का स्टीयरिंग घुमाया तो कार बेकाबू होकर पुल के नीचे गहरी खाई जा गिरी।

    कार चालक ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए और कार सवार हरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। फिलहाल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • गहरी धुंध के चलते कम विजिबिलिटी के कारण करीब 40 फीट नीचे गिरा टमाटर से भरा कैंटर, 2 घायल

    गहरी धुंध के चलते कम विजिबिलिटी के कारण करीब 40 फीट नीचे गिरा टमाटर से भरा कैंटर, 2 घायल

     

    ग्रेटर नोएडा : गहरे कोहरे के चलते एक के बाद एक एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं। बीती शाम से ग्रेटर नोएडा, नोएडा समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर टमाटर से भरा कैंटर करीब 40 फीट नीचे गिर गया। कैंटर में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    टमाटर से भरा आईसर कैंटर ग्रिल तोड़कर घने कोहरे की वजह से नीचे गिर गया। पुलिस के आला अधिकारी समेत नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। पीआरवी व पुलिसकर्मियों ने घायल को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना नालेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत प्रात: करीब 5 बजे सफीपुर सर्विस रोड के पास जीरो प्वाइंट पर आगरा से परीचौक पर उतरने वाले साइड से एक कैंटर जिस पर टमाटर लदा हुआ था, फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे गिर गयी जिसमे दो ड्राइवर दानिश और रिहान घायल हो गये। उनको पुलिस द्वारा जिम्स अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला- 3 की हुई मौत,2 घायल…

     दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला- 3 की हुई मौत,2 घायल…

     

     

     

    श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार महल में वेटर का काम करने वाले पांच प्रवासी मजदूर पैदल महल की ओर आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इस दौरान तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खलिहान से जा टकराई। इस दौरान कार चालक व एक कार सवार भी घायल हो गए।

    पुलिस ने उन्हें मुक्तसर साहिब के अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, मजदूर नेपाल के थे जो अर्जन पैलेस भुल्लर में काम करने आ रहे थे। वे श्री मुक्तसर साहिब की तरफ से पैदल सड़क पर आ रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट,जानिए कहां घटित हुआ मामला…

     पेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट, 2 घायल,जानिए कहां घटित हुआ मामला…

    उधमपुर में पेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट, 2 घायल, धमाके का CCTV फुटेज आया सामनेपेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट

    उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा टल गया। बुधवार की देर रात डोमेल चौक पर स्थित पेट्रोल पंप के पास में खड़ी यात्री में विस्फोट हो गया। राहत की बात रही बस में यात्री सवार नहीं थे। इसके बाद भी विस्फोट इतना तगड़ा था कि आसपास के दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है। राहत की बात रही कि विस्फोट की वजह से पेट्रोल पंप को कोई नुकसान नहीं हुआ वरना खतरा बड़ा हो सकता था। बस में विस्फोट का एक वीडियो भी सामने आया है।जिसमें आप देख सकते हैं कैसे एक खड़ी बस में विस्फोट हो जाता है। घटना को लेकर अब सवाल यह उठ रहा है कि कहीं यह आतंकियों की कोई साजिश तो नहीं थी या फिर विस्फोट के पीछे कोई और वजह थी? विस्फोट बस के बीच वाले हिस्से में हुआ और इतना तगड़ा था कि एक हिस्सा पूरा उड़ गया। बस के बगल में ही एक और बस खड़ी थी। उसको भी मामूली नुकसान पहुंचा है।

  • होशियापुर में हुआ भयंकर हादसाः गैस प्लांट में हुआ धमाका, एक की मौत, 2 घायल

    होशियापुर में हुआ भयंकर हादसाः गैस प्लांट में हुआ धमाका, एक की मौत, 2 घायल

     

    होशियापुरः जिलें से सुबह धमाके होने की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक गैस प्लांट में धमाका हुआ है और इस धमाके में एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार गैस प्लांट में काम के दौरान अचानक धमाका हो गया। जिससे एक व्यक्ति के मरने और दो के घायल होने की सूचना है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।