लंगर बनाते समय में हुआ बड़ा हादसा, पैर फिसलने के कारण कढ़ाई में गिरा सेवादार, गंभीर घायल
बताया जा रहा है कि श्री दरबार साहिब एक श्रद्धालु बलबीर सिंह निवासी गांव लाहिल तहसील धारीवाल जिला गुरदासपुर नतमस्तक होने आया था और उसके बाद वह सेवा करने के लिए श्री गुरु रामदास जी लंगर हॉल में चला गया। जहां उसके साथ यह हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात साढ़े 12 बजे आलू उबालने की सेवा चल रही थी और स्वर्ण मंदिर की बड़ी कढ़ाई में आलू उबाले जा रहे थे। इस दौरान बलबीर सिंह भी आलू उबाल रहा था कि इस दौरान अचानक से उसका पैर फिसलने के कारण वह कड़ाहे में गिर गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाले श्री गुरु रामदास जी अस्पताल वल्ला में दाखिल करवाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उनका 70% शरीर झुलस चुका है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है और उसका इलाज किया जा रहा है।








Leave a Reply