प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से दिन में जलवाई मोबाइल की फ्लैश लाइट, बोले- भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से दिन में जलवाई मोबाइल की फ्लैश लाइट, बोले- भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता

 

पीएम मोदी ने गुरुग्राम में कहा कि देश में तेजी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम, भारत को उतनी ही तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भी बनाएगा. मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है.

PM मोदी ने जनता से दिन में जलवाई मोबाइल की फ्लैश लाइट, कहा- छोटा नहीं सोचता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 1 लाख करोड़ की 114 सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया है. इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोला है. पीएम ने कहा कि पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कोई कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटते रहते थे. वहीं, बीजेपी सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है, उसमें शिलान्यास व लोकार्पण के लिए समय और दिन कम पड़ रहे हैं. यही नहीं, पीएम ने आमजन से दिन में मोबाइल की फ्लैश की लाइट जलवा दी, जिससे कार्यक्रम का नजारा बदल गया.

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है. इस प्रोजेक्ट पर 9,000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा. ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली-NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा.

आज का भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता- पीएम

उन्होंने कहा कि 2024 के अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में 10 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हो चुका है. ये सिर्फ वो प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें मैं खुद शामिल हुआ हूं. इसके अलावा मेरे मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *