बारिश का कहरः हिमाचल में घरों में दरारें आने के बाद 11 हजार के अधिक लोगों ने किया पलायन..

बारिश का कहरः हिमाचल में घरों में दरारें आने के बाद 11 हजार के अधिक लोगों ने किया पलायन..

 

 

शिमला : हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल में नौ हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि 11 हजार लोगों ने पलायन भी किया। वहीं, अब तक 330 लोग अपनी जान भी गंवा चुके है। दरअसल, लोगों के घरों में दरारें आने के कारण नीचे की मिट्टी बह गई और किसी भी वक्त घर गिर सकता है। ऐसे में लोग अब घर छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं। कुछ लोगों ने तो प्रदेश ही छोड़ दिया है।

बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में 12 में से 11 जिलों में 857 सड़कें बंद हैं। 4,285 ट्रांसफार्मर और 889 जल आपूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं। हिमाचल में 10 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का नुकसान आंका गया है।

वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में भी शनिवार सुबह को तेज बारिश हुई। अगर बात पंजाब की करें तो पंजाब के सात जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पूरी तरह पानी में डूब गई। यहां से 50 के करीब किसानों को निकाला गया है। जिला फिरोजपुर के कुछ स्कूलों में 26 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान किया है। वहीं श्री आनंदपुर साहिब में स्कूलों और आंगनवाड़ी सैंटरों में 19 अगस्त को भी छुट्टी का ऐलान किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *