मैक्सिको में बस खाई में गिरी, गुरदासपुर के युवक की मौत, अमेरिका जाने के लिए एक माह पहले निकला था घर से
इस संबंधी जानकारी देते मृतक के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि गुरपाल सिंह एक महीने पहले हाजीपुर के एजेंट के माध्यम से अमेरिका जाने के लिए घर से निकला था। उन्होंने बताया कि गुरपाल सिंह के अमेरिका जाने के लिए उन्होंने बड़ी रकम का इंतजाम किया था, जिसमें से 40 लाख रुपए उन्होंने एजेंट को दिए थे। उन्हें कुछ दिन पहले पता चला कि गुरपाल सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है, लेकिन आज गांव बागड़ी के रहने वाले चेयरमैन ठाकुर सिंह ने उन्हें बताया कि गुरपाल सिंह के एजेंट ने बताया है कि गुरपाल सिंह की मौत हो गई है। परिजनों ने भारत सरकार से गुहार लगाई है की उनके बेटे गुरपाल सिंह के शव को जल्द से जल्द गांव पहुंचाया जाए ।
जिक्रयोग्य है कि गुरपाल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो अपने माता-पिता को अच्छा भविष्य देने के लिए एक महीने पहले 7 जुलाई को घर से अमेरिका के लिए निकला था। आज पूरे एक महीने के बाद उनकी मौत की दुर्भाग्यपूर्ण खबर उनके घर पहुंची। मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।








Leave a Reply