पंजाब के लोग 72 घंटे में हटा लें सोशल मीडिया पर अपलोड गन कल्चर को प्रमोट करने वाली सामग्रीः डीजीपी गाैरव यादव

पंजाब के लोग 72 घंटे में हटा लें सोशल मीडिया पर अपलोड गन कल्चर को प्रमोट करने वाली सामग्रीः डीजीपी गाैरव यादव

 

 

चंडीगढ़ – पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने ट्वीट करके सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपलोड किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को स्वैच्छा से हटा लें। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्देश दिए हैं कि अगले 3 दिन तक पंजाब में हथियारों को प्रमोट करने के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी ताकि लोग अपने ताैर पर गन कल्चर से जुड़ी सामग्री हटा सकें। लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग जिन्होंने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो अपलोड की है उन्हें निर्धारित समय के भीतर हटा लें। तीन दिन तक कोई सबंधित एफआईआर नहीं की जाएगी।

बता दें, पंजाब में गन कल्चर पर रोक लगाने के लिए पुलिस एक्शन में है, लेकिन इसी बीच गलती से एक बच्चे पर भी एफआइआर कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *