विजीलेंस के समक्ष नहीं पेश हुए कांग्रेस सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे ओम प्रकाश सोनी, सेहत का दिया हवाला

विजीलेंस के समक्ष नहीं पेश हुए कांग्रेस सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे ओम प्रकाश सोनी, सेहत का दिया हवाला

 

अमृतसर : कांग्रेस सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे ओम प्रकाश सोनी आज विजीलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्हें 10 बजे एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय में आने के लिए कहा गया था। सीनियर अधिकारियों का कहना है कि ओम प्रकाश सोनी ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए विजिलेंस ब्यूरो से मिलने के लिए और अधिक समय मांगा है।

बता दें कि बीते दिन वीजिलेंस ने ओपी सोनी को आमदन से ज्यादा जायदाद के मामले में तलब किया था और आज अमृतसर स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था।

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद कई कांग्रेसी नेता विजीलैंस के निशाने पर हैं। खुफिया विभाग द्वारा पिछले काफी समय से ओम प्रकाश सोनी और उनके रिश्तेदारों की जायदाद, कारोबारी संस्थान और आमदन के अन्य स्रोत के बारे में जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान ही एक शिकायत विजीलैंस के पास पहुंच गई। इससे पहले जब ओम प्रकाश सोनी डिप्टी सी.एम थे तो सैनीटाइजर घोटाले में भी उनका नाम सामने आया था। मगर उस समय सरकार द्वारा ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ कोई जांच नहीं की गई थी, अब पंजाब सरकार की हाई कमांड द्वारा इस मामले में विजीलैंस ब्यूरो को हरी झंडी दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *