पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में आज पुरानी पेंशन स्कीम के लिए नोटिफिकेशन हो सकती है जारी

पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में आज पुरानी पेंशन स्कीम के लिए नोटिफिकेशन हो सकती है जारी

 

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की शुक्रवार सुबह 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय में बैठक होगी। बैठक का एजेंडा घोषित नहीं किया गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार राज्य सरकार इस बैठक में मुलाजिमों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने संबंधी नोटिफिकेशन पर मुहर लगा सकती है।

आप सरकार के इस कदम को जहां कर्मचारियों के हित में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा हैं, वहीं गुजरात चुनाव में सरकार का यह फैसला सत्तारूढ़ दल के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। सूत्र बताते हैं कि गुजरात में चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार इसमें किसी तरह की देरी नहीं करना चाहती। बहरहाल सरकार को अधिसूचना के साथ ही इसके लिए कॉर्प्स फंड एकत्र करने पर माथापच्ची करनी होगी। हालांकि सरकार ने पिछले महीने ही पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन इस योजना को लागू करने के प्रस्ताव का खाका अब राज्य के वित्त विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *