सरोवर से मिला नवविवाहिता का शव

 सरोवर से मिला नवविवाहिता का शव

 

श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब के सरोवर से एक नवविवाहिता का शव मिला है। आज सुबह गुरुद्वारा टूटी गंडी साहिब में मत्था टेकने आए श्रद्धालुओं ने सरोवर की परिक्रमा कर सरोवर में एक शव तैरता देखा।

श्री दरबार साहिब के प्रबंधक रेशम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को सरोवर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

वहीं इस लड़की की उम्र 23-24 साल लग रही है और इसने चूड़ा पहना हुआ है। लगता है उसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *