20 नवंबर को जालंधर पहुंचेगी हथियारबंद सेना झंडा दिवस साइकिल रैली

20 नवंबर को जालंधर पहुंचेगी हथियारबंद सेना झंडा दिवस साइकिल रैली

 

जालंधर:आम लोगों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की महत्ता के बारे में जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली जा रही है जो 7 नवंबर 2023 को चंडीगढ़ से शुरू हुई है और यह साइकिल रैली 20 नवंबर को स्थानीय वार मैमोरियल जालंधर पहुंचेगी।
सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते बताया कि देशभर में 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। लोगों को इस दिन के बारे में बताने और सेना में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, डायरैक्टरेट रक्षा सेवाएं कल्याण पंजाब 7 दिसंबर 2023 तक एक साइकिल रैली आयोजित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि यह साइकिल रैली राज्य के सभी जिलों से होकर 7 दिसंबर 2023 (झंडा दिवस) को पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में समाप्त होगी।
साइकिल रैली 20 नवंबर को कपूरथला से चलकर सुबह 7:30 बजे स्थानीय वार मैमोरियल पहुंचेगी और 9 बजे जिला रक्षा सेवाएं कल्याण दफ्तर, लुधियाना के लिए रवाना होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *