सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें बुखार आने के बाद आज अस्पताल में भर्ती कराया गया उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

सर गंगाराम हॉस्पिटल ट्रस्ट सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को 2 मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु की निगरानी में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।

बता दें, इससे पहले सोनिया गांधी को जनवरी में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान वह वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो गई थीं। करीब एक सप्ताह तक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उस दौरान ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में व्यस्त राहुल गांधी भी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंच गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *