भयंकर हादसा;  यात्रियों से भरी डबल डेकर बस को ट्राले ने मारी टक्कर- 8 की हुई मौत

 भयंकर हादसा;  यात्रियों से भरी डबल डेकर बस को ट्राले ने मारी टक्कर- 8 की हुई मौत

अंबाला : अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग 344 चंडीगढ़-यमुनानगर पर स्थित गांव ककड़ माजरा के नजदीक एक दर्दनाक हादसा हुआ है। भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा आज सुबह करीब चार बजे हुआ। बस बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी में जा रही थी, बस में 70 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस में ट्राले ने टक्कर मार दी। ट्राले में लोहे की चादर रखी हुई थीं। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह लोगों के शव नारायणगढ़ अस्पताल में रखे हैं और दो शव पंचकूला के अस्पताल में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *