विदेशों में सुनहरी भविष्य के सपने दिखा लुधियाना के युवक से 7 लाख की ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

You are currently viewing विदेशों में सुनहरी भविष्य के सपने दिखा लुधियाना के युवक से 7 लाख की ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

7 lakh cheated from Ludhiana youth showing dreams of golden future abroad, police registered a case

विदेशों में सुनहरी भविष्य के सपने दिखा लुधियाना के युवक से 7 लाख की ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

 

लुधियानाः अपने सुनहरी भविष्य के सपने लेकर जहां पंजाब के लाखों युवा विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं उनको अपने झांसे में फंसाने वाले ठग ट्रैवल एजेंट भी सक्रिय हैं। ऐसा ही एक मामला महानगर में उस वक्त सामने आया, जब एक ट्रैवल एजेंट ने युवक को सिंगापुर का वर्कपरमिट दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। जिसके बाद पीड़ित युवक द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं ठगी का शिकार हुए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। जिसके बयानों के आधार पर पुलिस ने नगर नगर निवासी एरक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि उसने उक्त ट्रैवल एजेंट के साथ सिंगापुर जाने के लिए संपर्क किया जिसने उसे वर्क पर्मिट पर सिंगापुर भेजने का वायदा किया। इसके चलते 7 लाख रुपए मुलजिम को दे दिए परन्तु न तो उसे सिंगापुर भेजा गया और न ही नकदी वापिस की। जिसके बाद उसने महानगर के थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उक्त ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *