Tag: पुलिस ने किया मामला दर्ज

  • गुरदासपुर में जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई ने की किसान की हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    You are currently viewing गुरदासपुर में जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई ने की किसान की हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Cousin killed farmer due to land dispute in Gurdaspur, police registered a case

    गुरदासपुर में जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई ने की किसान की हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

     

    गुरदासपुरः महानगर में थाना किला लाल सिंह के अधीन आते गांव जौड़ा सिंघा में उस वक्त दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई जब जमीनी विवाद के चलते एक किसान की उसके चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों ने हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मृतक की पहचान किसान सुरजीत सिंह उर्फ काला (42) के रूप में हुई है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए मृतक सुरजीत सिंह की पत्नी राजविंदर कौर व बेटे बलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी छह कनाल जमीन का झगड़ा उनके ताया के साथ चल रहा है। इस संबंधी पहले भी थाना किला लाल सिंह में राजीनामा हो चुका है।

    बीते दिनों वह अपने पति व अपने दोनों पुत्रों मनप्रीत सिंह व दलजीत सिंह के साथ गांव वझवां स्थित खेत गई थी। इस दौरान देखा कि उनके खेत को जोत दिया गया है। उनके ताया का बेटा कुलवंत सिंह, उसका बेटा साजन सिंह, कुलवंत सिंह का रिश्तेदार गुरजंट सिंह अन्य कुछ अज्ञात व्यक्ति हाकी स्टिक लेकर खड़े थे। उनके खेत में पहुंचने पर उक्त सभी रिश्तेदारों व अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

    राजविंदर कौर ने बताया कि वह और उनके बेटे जान बचाकर किसी तरह वहां से भाग गए। कुछ समय बाद जब वे फिर खेत में गए तो देखा कि उनका पति खेत में मृत पड़ा था और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। वहीं, डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां रिपुतापन सिंह, थाना किला लाल सिंह के इंचार्ज सुखइंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे।

  • अमृतसरः सिविल अस्पताल के मुलाजिम की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    You are currently viewing अमृतसरः सिविल अस्पताल के मुलाजिम की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Amritsar: Civil hospital employee shot dead, police registered a case

    अमृतसरः सिविल अस्पताल के मुलाजिम की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

     

    अमृतसरः पंजाब में लगातार बिगड़ कानून व्यवस्था और पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते लूटपाट और हो रही हत्याओं के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं, पुलिस मूकदर्शक बन खड़ी है। ऐसा ही एक मामला अमृतसर जिले में मानावाला के पास से सामने आया है यहां अज्ञात युवकों द्वारा सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में तैनात चरणप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए चरणजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, चरणप्रीत सिंह अपने साढ़ू के साथ सोमवार रात जंडियाला गुरू से अमृतसर अपने ससुर का हाल जानने के बाद घर वापिस आ रहे थे। इसी बीच जब वह मानावाला के पास पहुंचे तो पीछे से एक हरे काले रंग की कार आई और चरणप्रीत पर गोलियां बरसा दीं। जिसके बाद सिविल अस्पतालों के मुलाजिमों और कर्मचारियों में रोष की लहर पाई जा रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। अन्यथा वह हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ एसएमओ डॉ. मनमीतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस पर भरोसा है कि पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए थाना चाटीविंड के एसएचओ मनमीतपाल सिंह ने बताया कि चरनप्रीत सिंह, जगदेव सिंह और सुखदीप सिंह, जो आपस में रिश्तेदार हैं, सोमवार देर रात अमृतसर से जंडियाला गुरु की तरफ अपनी कार पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मानांवाला सड़क किनारे रुके तो, काले रंग की कार में अज्ञात युवकों ने चरणजीत सिंह के सिर में गोली मार दी, जिस कारण चरनजीत सिंह की  मौत हो गई।

  • अज्ञात लोगों ने लगाई गन्ने की 6 एक फसल को आग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    You are currently viewing आदमपुर में अज्ञात लोगों ने लगाई गन्ने की 6 एक फसल को आग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Unknown people set fire to 6 one crop of sugarcane in Adampur, police registered a case

    आदमपुर में अज्ञात लोगों ने लगाई गन्ने की 6 एक फसल को आग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर के गांव पंडोरी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुछ अज्ञात लोगों ने रंजिशन 6 एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल को आग के हवाले कर दिया। जिसमें फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिक की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास स्थित घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

    पुलिस को दी शिकायत में नवशरण कौर ने बताया कि इंग्लैंड के रहने वाले एनआरआई ने अपनी कुल 47 कनाल 15 मरले की जमीन की मुखतयारी उसके पति तरणतेज को दी थी। तरणतेज की मौत के बाद एनआरआई ने मुख्तियार नामा तैयार कर उसके नाम कर दिया। जिस जमीन पर कुछ व्यक्ति जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। जबकि रकबा जमीन की गिरदावरी एनआरआई के नाम पर दर्ज है और अदालत द्वारा मंजूरशुदा है। जिस जमीन का मुख्तारनामा खुद एनआरआई ने उसके नाम की है।

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि बीते रविवार दोपहर करीब दो बजे उसे सूचना मिली कि स्विफ्ट कार में बैठे दो व्यक्ति उसकी गन्ने की फसल में आग लगा मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जाकर देखा तो फसल धू-धू कर जल रही थी। साथ के खेतों में रखी करीब 25 से 30 खेतों की पराली भी जलकर खाक हो गई। जिस कारण उनका बहुत नुकसान हो गया है। मामले के जांच अधिकारी थाना आदमपुर में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि दिए बयान अनुसार 2 अज्ञात आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खेतों के नजदीक घरों के पास लगे सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। जल्द आरोपित की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • लुधियाना में अब हेयर ड्रेसर की गला काट कर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    You are currently viewing लुधियाना में अब हेयर ड्रेसर की गला काट कर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Now hairdresser slit in Ludhiana, police registered a case

    लुधियाना में अब हेयर ड्रेसर की गला काट कर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

     

    लुधियानाः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते लगातार अपराधों की संख्या में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आए दिन हत्याओ और लूटपाट की घटनाओं से शहरवासियों में सहम का माहौल पाया जा रहा है। शहर के बीआरएस नगर में हुए दंपति के कत्ल के दो दिन बाद एक बार फिर शहर में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या का मामला सामने आया है। जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहम्मद इनाम के रूप में हुई।

    इस संबंधी मिली जानकारी अनुसार शहर के टिब्बू रोड सत्संग घर के पास स्थित पप्पू हेयर ड्रेसर की दुकान करने वाले मनोहम्मद इनाम की किसी अज्ञात व्यक्तियों ने उसतरे से गला काट कर हत्या कर दी। वारदात का उस समय खुलासा हुआ जब इलाके के चौकीदार ने दुकान की लाईट जलते देखकर दुकान का शटर खटखटाया परन्तु अंदर से कोई जवाब न मिलने पर चौकीदार ने शटर उठाकर देखा तो हेयर ड्रेसर का खून से सना शव अंदर पड़ा था, जिसके बाद चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के मुताबिक, युवक का गला उस्तरे से रेता गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दुकान की लाइट जल रही थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा पाया है। न ही यह पता चला है कि हेयर ड्रेसर को क्यों मारा गया।

  • विदेशों में सुनहरी भविष्य के सपने दिखा लुधियाना के युवक से 7 लाख की ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    You are currently viewing विदेशों में सुनहरी भविष्य के सपने दिखा लुधियाना के युवक से 7 लाख की ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    7 lakh cheated from Ludhiana youth showing dreams of golden future abroad, police registered a case

    विदेशों में सुनहरी भविष्य के सपने दिखा लुधियाना के युवक से 7 लाख की ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

     

     

    लुधियानाः अपने सुनहरी भविष्य के सपने लेकर जहां पंजाब के लाखों युवा विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं उनको अपने झांसे में फंसाने वाले ठग ट्रैवल एजेंट भी सक्रिय हैं। ऐसा ही एक मामला महानगर में उस वक्त सामने आया, जब एक ट्रैवल एजेंट ने युवक को सिंगापुर का वर्कपरमिट दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। जिसके बाद पीड़ित युवक द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं ठगी का शिकार हुए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। जिसके बयानों के आधार पर पुलिस ने नगर नगर निवासी एरक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि उसने उक्त ट्रैवल एजेंट के साथ सिंगापुर जाने के लिए संपर्क किया जिसने उसे वर्क पर्मिट पर सिंगापुर भेजने का वायदा किया। इसके चलते 7 लाख रुपए मुलजिम को दे दिए परन्तु न तो उसे सिंगापुर भेजा गया और न ही नकदी वापिस की। जिसके बाद उसने महानगर के थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उक्त ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।