लोकसभा चुनावः संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों में  तैनात होंगी केद्रीय बलों की 25 कंपनियां

लोकसभा चुनावः संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों में  तैनात होंगी केद्रीय बलों की 25 कंपनियां

चंडीगढ़  – लोकसभा चुनाव में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए अहम फैसले के तहत पंजाब को केद्रीय बलों की 25 कंपनियां मिल गई हैं। उक्त जानकारी देते हुए विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि आने वाले दिनों में इन केंद्रीय बलों की टुकड़ी को प्रदेश के संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों के पोलिंग स्टेशनों में तैनात किया जाएगा। इन 25 कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच, सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) की 15 और इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की पांच कंपनियां शामिल हैं।

अधिक जानकारी देते हुए, विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि आम जनता के बीच विश्वास पैदा करने के साथ-साथ संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों पर हावी होने के लिए राज्य के संवेदनशील जिलों में बलों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों की मैपिंग भी की जा रही है ताकि आम चुनाव से पहले किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया जा सके।विशेष पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सभी सीपी/एसएसपी को पहले से ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और आम जनता के बीच विश्वास पैदा करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने के लिए कहा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *