भारी गोलीबारी से थर्राया थाईलैंड, चाइल्ड केयर सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग में 23 बच्चों समेत 31 लोगों की मौत

भारी गोलीबारी से थर्राया थाईलैंड, चाइल्ड केयर सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग में 23 बच्चों समेत 31 लोगों की मौत

 

बैंकॉक : मेक्सिको के सैन मेगुल टोटोलेपन एरिया में अंधाधुंध फायरिंग की घटना के कुछ घंटे के अंदर ही थाइलैंड में भी अंधाधुंध गोलीबारी की घटना हुई है। थाईलैंड में गुरुवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक चाइल्ड केयर सेंटर पर अंधाधुंध गोलीबारी होने लगी और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में मास शूटिंग में 31 लोग मारे गए है, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं।

घटना के बारे में थाइलैंड की पुलिस का कहना है कि एक चाइल्ड केयर सेंटर में आज गुरुवार को हुई गोलीबारी में 30 से अधिक लोग मारे गए हैं। पुलिस मेजर जनरल अचयों क्रैथोंग ने बताया कि बंदूकधारी गुरुवार को दोपहर में नोंग बुआ लाम्फू शहर के सेंटर में अचानक से फायरिंग करनी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि हमले में 30 लोग मारे गए हैं, लेकिन उनके पास अभी अधिक जानकारी नहीं है। गोली मारने के बाद हमलावर ने भी खुद को जान से मार दिया। एक क्षेत्रीय सार्वजनिक मामलों के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अब तक 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है, जिसमें 23 बच्चे, 2 शिक्षक और एक पुलिस अधिकारी शामिल हैं। हालांकि मामले को लेकर अधिक विवरण अधिक जानकारी नहीं है।

बता दें कि इससे पहले मेक्सिको में भी आज सुबह एक बार फिर से खूनी संघर्ष देखने को मिला। मेक्सिको के सैन मेगुल टोटोलेपन में स्थित सिटी हॉल में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दी जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है। फायरिंग में मारे जाने वालों में मेयर भी शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *