पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने करप्शन के आरोपों में घिरे पंजाब के एआईजी को किया गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने करप्शन के आरोपों में घिरे पंजाब के एआईजी को किया गिरफ्तार

 

चंडीगढ़ -2016 के करप्शन मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक ये गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई। आशीष की कोठी पर हाल ही में रेड की गई थी। तभी से कपूर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। पंजाब पुलिस के विजिलेंस ब्यूरो के AIG मनमोहन कुमार ने बताया कि आशीष कपूर को एफआईआर नंबर-17 में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ करते हुए संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी के बैंक अकाउंट की डिटेल भी खंगाली सकती है। वैसे आशीष कपूर पर महिला कैदी से रेप और जबरन उगाही के आरोप भी लगे हैं। महिला ने दावा किया था कि वह इमिग्रेशन फ्रॉड से जुड़े एक केस में जेल में बंद थी। आशीष कपूर उस समय जेल के सुपरिंटेंडेंट थे। उन्होंने जेल में अपने पद का फायदा उठाते हुए उससे जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए।

महिला ने दावा किया कि रेप के बाद जब वह प्रेगनेंट हो गई तो आशीष कपूर ने उसकी जमानत करवा दी थी ताकि किसी को सच पता न चल पाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *