भाजपा प्रत्याशी मनोरंजन कालिया ने भरा नामांकन, जालंधर सेंट्रल से हैं उम्मीदवार, लोगों से की ये खास अपील
जालंधर: शनिवार को जहां विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू है, वहीं जालंधर सेंट्रल से भाजपा के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मनोरंजन कालिया ने चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मनोरंजन कालिया ने कांग्रेसी विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि इन सभी ने पिछले 5 सालों में कोई विकास नहीं किया साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार वह अपना वोट सोच समझकर दें। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह उन पर निर्भर करता है कि वह किस चुनाव निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
जानकारी अनुसार शनिवावर जालंधर में हल्का सेंट्रल से भाजपा के प्रत्याशी मनोरंजन कालिया ने सुबह सबसे पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मनोरंजन कालिया के साथ उनके करीबी रजत महेंद्रु तथा एडवोकेट बृजेश चोपड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने एसडीएम व हरप्रीत सिंह अटवाल को नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं गौरतलब है कि 20 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में 25 जनवरी से नामांकन पत्र लिखे जाने थे, जो 1 फरवरी तक लिए जाएंगे। अभी तक नामांकन पत्र दाखिल करने की रफ्तार धीमी चल रही थी। जिसे आज रफ्तार मिलने की संभावना है।








Leave a Reply