जालंधर नार्थ से कांग्रेस प्रत्याशी बावा हैनरी ने भरा नामांकन, पत्नी और बेटा भी मौके पर रहे मौजूद

जालंधर नार्थ से कांग्रेस प्रत्याशी बावा हैनरी ने भरा नामांकन, पत्नी और बेटा भी मौके पर रहे मौजूद

Congress candidate Bawa Henry filed nomination from Jalandhar North, wife and son were also present

जालंधर नार्थ से कांग्रेस प्रत्याशी बावा हैनरी ने भरा नामांकन, पत्नी और बेटा भी मौके पर रहे मौजूद

 

जालंधर: 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए यहां प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके तहते शनिवार को जालंधर नार्थ से कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह जूनियर बावा हैनरी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बावा हैनरी ने चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके उनके साथ उनकी पत्नी हरसिमरत कौर और बेटा रहमत भी था। जिक्रयोग्य है कि नियमों के मुताबिक उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो ही व्यक्ति नामांकन दाखिल करने आ सकते हैं।

इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बावा हैनरी ने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि उन्हें दूसरी बार जालंधर नॉर्थ से टिकट मिली है, जब मैं विधायक बना था तो शहर में सीवरेज और पीने के पानी की हालत बुरी थी। हमने विकास कार्यों में सीवरेज ठीक करवाए, पीने का पानी मुहैया करवाया। वहीं उन्होंने आगे कहा कि अभी सड़कें बन रही हैं और अब हम शिक्षा की और ध्यान देंगे स्मार्ट स्कूल और खोलेंगे।

बावा हेनरी ने चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए नामांकन दाखिल किया। उनके साथ उनकी पत्नी हरसिमरत कौर और बेटा रहमत था। कोई भी कार्यकर्ता उन्होंने मौके पर नहीं बुलाया। नियमों के मुताबिक उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो व्यक्ति ही नामांकन दाखिल करने आ सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *