बढ़ती ट्रैफिक जाम की स्थितियों से निपटने हेतू श्री राम चौक से लेकर बस्ती अड्डा चौक तक की रोड को नो ऑटो जोन किया घोषित

बढ़ती ट्रैफिक जाम की स्थितियों से निपटने हेतू श्री राम चौक से लेकर बस्ती अड्डा चौक तक की रोड को नो ऑटो जोन किया घोषित

जालंधर ( सुमेश  शर्मा): ट्रैफिक पुलिस के जालन्धर एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल व एसीपी ट्रैफिक प्रीत कंवलजीत सिंह ने 19 जनवरी से अगले आदेशों तक श्री राम चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक और बस्ती अड्डा चौक तक की रोड को नो ऑटो जोन घोषित कर दिया है। जिसके कारण सिविल अस्पताल आने जाने वाली एंबुलैंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को काफी समय तक जाम में फंसना पड़ता था। इस को मद्देनजर देखते हुए एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल व एसीपी ट्रैफिक प्रीत कंवलजीत सिंह ने ऑटो और ई रिक्शा यूनियन के लोगो को मीटिंग के लिए बुलाया और सिविल अस्पताल के बाहर गलत ढंग से खड़े होने वाले ऑटोज और ई रिक्शा के कारण जाम लग जाता था। इसी तरह लोगो ने कहा कि ऑटो और ई रिक्शा अपनी मनमर्जी से कहीं भी ऑटो आदि खड़े करके सवारियां उतारते व बैठाते है जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई है। एडीसीपी चाहल ने श्री राम चौक से लेकर बस्ती अड्डा चौक रोड पर ट्रैफिक जाम लगे रहने को भी गंभीर बताया जिसके बाद नतीजा निकाला गया कि श्री राम चौक से लेकर बस्ती अड्डा चौक पर ऑटोज और ई रिक्शा को 19 जनवरी से एंट्री नहीं होने दिए जाएंगे। यूनियन के सभी लोगो ने भी इस फैसले पर सहमति जताई है। एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि ऑटो और ई रिक्शा वाले श्री राम चौक तक आ सकेंगे जबकि जिन सवारियों ने भगवान वाल्मीकि चौक, सिविल अस्पताल, शेखां बाजार या फिर आसपास कहीं जाना है तो उन्हें लवली स्वीट्स नजदीक उतारना होगा। इसी तरह दिलकुशा मार्कीट आने वाली सवारियों को फ्रैंड्स पीवीआर के नजदीक उतारना होगा। बस्ती अड्डा चौक जाने के किए ऑटो व ई रिक्शा चिक-चिक चौक से अंदर आएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *