गुरदासपुर में BSF ने ड्रोन को मंडराते देख फायरिंग कर  खदेड़ा- तलाशी के दौरान हथियारों का जखीरा हुआ बरामद

गुरदासपुर में BSF ने ड्रोन को मंडराते देख फायरिंग कर  खदेड़ा- तलाशी के दौरान हथियारों का जखीरा हुआ बरामद

 

 

गुरदासपुर : पाकिस्तान ने पंजाब सीमा पर एक बार फिर नापाक हरकत की है। पंजाब के गुरदासपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले एक संदिग्ध ड्रोन पर फायरिंग की। फायरिंग से ड्रोन वापस लौट गया। तलाशी के दौरान गुरदासपुर के ऊंचा टकला में बीएसएफ जवानों को जो पैकेट मिला, उसके अंदर से 4 पिस्टल (मेड इन चाइना), 8 मैगजीन और 47 राउंड मिले, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान गुरदासपुर के ऊंचा टकला में देर रात पाकिस्तान की तरफ से आते ड्रोन की गतिविधि देखी गई। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसपर कई राउंड ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी के चलते ड्रोन फेंसिंग के ऊपर से ही पाकिस्तान की तरफ वापस चला गया। कहा जा रहा है कि ड्रोन काफी देर तक भारतीय सीमा में घूमता रहा।

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन्स के जरिए भारत में ड्रग्स और हथियार भेजा जा रहा है। नए साल से अब तक गुरदासपुर में 6 बार पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई हैं। बीएसएफ ने बताया कि मुस्तैद जवानों की ओर से पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली हर नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *